{"_id":"5b0d1a784f1c1bf46e8b52fc","slug":"auto-rickshaw-driver-daughter-top-in-gseb-ssc-exams","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑटो रिक्शा ड्राइवर की बेटी बनी टॉपर, 10वीं की परीक्षा में मिले 98.31 फीसदी अंक","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
ऑटो रिक्शा ड्राइवर की बेटी बनी टॉपर, 10वीं की परीक्षा में मिले 98.31 फीसदी अंक
Tue, 29 May 2018 02:51 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 29 May 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आफरीन शेख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर की बेटी ने ऐसा कुछ कर दिखाया है कि उसके माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। जी हां, गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले शेख मोहम्मद हमजा ऑटो चलाते हैं। उनकी बेटी आफरीन शेख गुजरात बोर्ड 10वीं की परीक्षा में टॉपर्स में से एक हैं।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
आफरीन शेख ने गुजरात बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में 98.31 फीसदी अंक हासिल किए हैं हालांकि सवानी हिल ईश्वरभाई ने 99 फीसदी के साथ टॉप किया है। आफरीन शेख ने कहा कि मैं हमेशा से अपने माता-पिता का सपना पूरा करना चाहती थीं। इसके लिए मैं नियमित पढ़ाई करती हूं।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
आफरीन शेख ने कहा कि मैं एमबीबीएस की पढ़ाई करना चाहती हूं। मेरे माता-पिता ने हमेशा से मुझे डॉक्टर बनाने का सपना देखा है और मैं उनके सपनों को निश्चित ही पूरा करके रहूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
आफरीन के पिता शेख मोहम्मद हमजा ऑटो चालक हैं। उन्होंने बताया कि मैंने और मेरे परिवार ने आफरीन को पढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया। मैं उसे हमेशा से डॉक्टर बनाना चाहता हूं और अब मैं उम्मीद करता हूं कि वह देश की सेवा करे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X