फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Success Story: दुनिया की सबसे बुजुर्ग यू-ट्यूबर, किसी मास्टरशेफ से कम नहीं हैं 'मस्तनम्मा'

Sat, 09 Dec 2017 08:14 AM IST
नंद राम / अमर उजाला
नंद राम / अमर उजाला Updated Sat, 09 Dec 2017 08:14 AM IST
विज्ञापन
106 years old mastanamma from andhra pradesh oldest youtuber in the world
Mastanamma

पारंपरिक व्यंजनों को ठेठ देसी अंदाज में तैयार होते देखना, एक अलग ही मजा देता है। खासकर तब, जब वह रेसिपी दादी या नानी अपने तरीके से तैयार कर रही हों। उसे देखकर मुंह में पानी आना तो लाजिमी है। तभी तो आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के छोटे से गांव की रहने वाली 106 वर्षीय ‘कैरे मस्तनम्मा’ आज सबसे उम्रदराज यू-ट्यूबर बन चुकी हैं। मस्तनम्मा अपने स्वादिष्ट खाने और काम करने के जज्बे को लेकर सोशल मीडिया में काफी चर्चें हो रहे हैं। अब तक इनके चैनल को करीब पांच लाख से ज्यादा लोग सब्सक्राइब्स भी कर चुके हैं। 



पढ़ें: एक मेजर, जो कारगिल युद्ध में मृत घोषित, जिंदा होकर एक पैर से 20 मैराथन में दौड़े

106 years old mastanamma from andhra pradesh oldest youtuber in the world
Mastanamma

मस्तनम्मा को बचपन में एक परिवार ने गोद लिया था, क्योंकि उस परिवार में कोई बेटी नहीं थी। उन्होंने ही ‘मस्तनम्मा’ नाम दिया। हालांकि बचपन में ही मस्तनम्मा ने अपने नए परिवार के साथ रहने से मना कर दिया और अपने गांव वापस आ गईं। 11 वर्ष की उम्र में शादी आैर फिर 22 साल की उम्र में विधवा हो जाना, मस्तनम्‍मा के लिए बेहद ही कष्टकारी समय रहा। पति के गुजरने के बाद अपने पांच बच्चों का अकेले ही पालन-पोषण करना पड़ा। जीवन निर्वाह के लिए ये दिहाड़ी पर काम करने लगीं। जीवन चल ही रहा था कि महामारी की चपेट में आकर उनके चार बच्चों की मौत हो गई। पांचवां पुत्र जीवित तो रहा, लेकिन उसकी आंखें चली गईं।  

106 years old mastanamma from andhra pradesh oldest youtuber in the world
Mastanamma

यूट्यूबर बनने की कहानी
मस्तनम्मा का यूट्यूब पर एक लोकप्रिय चेहरा बनने के पीछे की कहानी भी दिलचस्प है। मस्तनम्मा के पोते लक्ष्मण और उसके दोस्त श्रीनाथ रेड्डी ने देशभर के भोजन पकाने वाले बैचलर्स पर एक यूट्यूब चैनल बनाने का फैसला किया और इस तरह अगस्त 2016 में 'कंट्री फूड्स' के नाम से यह चैनल शुरू हो गया। शुरुआत में 40 वीडियो अपलोड किए गए, लेकिन उनको कोई खास सफलता नहीं मिली। एक बार लक्ष्मण की मां ने उससे उसकी दादी का जिक्र किया, जिससे लक्ष्मण हैदराबाद में बस जाने के कारण नहीं मिल सका था। लक्ष्मण की मां ने कहा कि तुम क्यों नहीं मस्तनम्मा को शूट करते, वे परिवार और गांव में सबसे अच्छा भोजन पकाती हैं। इसके बाद लक्ष्मण और उनके दोस्तों ने अपनी दादी मस्तनम्मा से संपर्क किया। मस्तनम्मा ने अपने यूट्यूब चैनल के लिए पहली रेसिपी 'बैंगन की कढ़ी' बनाई थी और इसे लोगों ने बहुत सराहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
106 years old mastanamma from andhra pradesh oldest youtuber in the world
Mastanamma

खेत के बीच में मस्तनम्मा ने अपनी किचन बनाई हुई है। वे लकड़ी के चूल्हे पर भोजन पकाती हैं और इसके लिए वे केवल सूखी पत्तियों और लकड़ियों का प्रयोग करती हैं। वे चिकन बर्गर और केएफसी चिकन की पारंपरिक शैली भी बनाती हैं। 'एग इन टोमैटो' के अलावा उनके सबसे लोकप्रिय वीडियो 'वाटरमेलन चिकन' है। इसे यूट्यूब पर एक करोड़ बार देखा गया। विश्वभर में यूट्यूब पर मस्तनम्मा के जबरदस्त प्रशंसक हैं। मस्तनम्मा के फॉलोअर्स में भारत के अलावा अमेरिका, पाकिस्तान, यूके व मलेशिया के लोग शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed