फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UGC NET 2021: 2 मार्च है प्रोफेसर फेलोशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख

Mon, 01 Mar 2021 06:41 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 01 Mar 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
nta ugc net 2021:  tomorrow is the Application deadline for Professor fellowship
यूजीसी नेट 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

देशभर के विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर और जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप के लिए आयोजित होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा 2021 के लिए आवेदन करने हेतु केवल एक दिन शेष है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा साल में दो बार आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 2 मार्च, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 3 मार्च, 2021 और आवेदन फॉर्म में सुधार हेतु 5 मार्च से 9 मार्च, 2021 का समय निर्धारित किया गया है। बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा 2 मई से 17 मई 2021 के बीच आयोजित की जाएंगी। ऐसे में अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है और आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो आखिरी स्लाइड में जाकर डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर तुरंत आवेदन कर लें। 

nta ugc net 2021:  tomorrow is the Application deadline for Professor fellowship
यूजीसी नेट 2021

आयु सीमा (जेआरएफ)- कोराेना काल की वजह से पिछले साल इस परीक्षा का आयोजन नहीं किया जा सका था। जिसकी वजह से इस बार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाकर 31 वर्ष कर दी गई है। जबकि पिछले साल यह सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई थी। वहीं ओबीसी-एनसीएल, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, थर्ड जेंडर को पांच साल और एलएलएम डिग्री के अभ्यर्थियों को तीन साल की छूट दी गई है।  

यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri Live 2021: ये हैं मार्च माह की 10 सबसे बड़ी नौकरियां, फौरन करें आवेदन

nta ugc net 2021:  tomorrow is the Application deadline for Professor fellowship
यूजीसी नेट 2021 - फोटो : पीटीआई

आवेदन शुल्क - सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और एनसीएल वर्ग के आवेदकों हेतु 500 रुपये का शुल्क रखा गया है। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और थर्ड जेंडर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 250 रुपये तय किया गया है। 

यह भी पढ़ें - DTU Recruitment 2021: प्राध्यापकों के पदों पर निकली भर्तियां, सैलरी 1.44 लाख से भी अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
nta ugc net 2021:  tomorrow is the Application deadline for Professor fellowship
यूजीसी नेट 2021

चयन प्रक्रिया - आवदेकों का चयन नेट परीक्षा के आधार पर किया जाता है। इस परीक्षा में प्रथम और द्वितीय प्रश्नपत्र को मिलाकर कुल 300 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। जहां पहले प्रश्नपत्र में 100 अंकों के 50 सवाल आएंगे, वहीं दूसरे प्रश्नपत्र में 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे।

यह भी पढ़ें - रेलवे, नौसेना और हाई कोर्ट में बंपर नौकरियां, आवेदन हेतु एक सप्ताह से भी कम समय शेष

विज्ञापन
nta ugc net 2021:  tomorrow is the Application deadline for Professor fellowship
यूजीसी नेट 2021
आधिकारिक वेबसाइट - https://ugcnet.nta.nic.in/WebInfo/Page/Page?PageId=1&LangId=P
आधिकारिक अधिसूचना - https://ugcnet.nta.nic.in/webinfo/File/GetFile?FileId=58&LangId=P 
ऑनलाइन आवेदन करने हेतु - 
https://testservices.nic.in/examSys21/root/Home.aspx?enc=Ei4cajBkK1gZSfgr53ImFV/yIzhTZHBze3wooSg9DjgglM5OzxXA3c3OOztO/6sA 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed