JEE Main Answer Key Feb 2021 Exam: फरवरी 2021 में जेईई मेन के पहले चरण की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए यह एक बेहद अहम खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन फरवरी 2021 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। जिन छात्रों ने 23 से 26 फरवरी, 2021 के बीच किसी भी पारी में यह इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई की मुख्य परीक्षा में भाग लिया था, वे एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट से फरवरी 2021 की परीक्षा की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main 2021 : एनटीए ने जारी की जेईई मेन फरवरी 2021 परीक्षा की आंसर की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा का दूसरा चरण 15 मार्च से
जेईई मेन 2021 परीक्षा का दूसरा चरण मार्च में शुरू होगा। मार्च 2021 में होने वाली जेईई मेन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मार्च सत्र के लिए जेईई मेन 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जेईई मेन 2021 के मार्च सत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर करा सकते हैं। जेईई मेन 2021 परीक्षा के दूसरा चरण के लिए रजिस्ट्रेशन 06 मार्च, 2021 तक स्वीकार किए जाएंगे।
पहले चरण की परीक्षा फरवरी में हुई थी
पहले चरण की परीक्षा 23 से 26 फरवरी, 2021 को हुई थी। इसके बाद दूसरा सत्र 15 से 18 मार्च तक, तीसरा सत्र 27 से 30 अप्रैल तक और चौथा सत्र 24 से 28 मई 2021 तक आयोजित किए जाएंगे। जेईई मेन के पहले सत्र के लिए एडमिट कार्ड फरवरी 2021 के पहले सप्ताह में जारी किए थे। अगले चरणों की भी परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पारी सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पारी की परीक्षा 03 से 06 बजे तक आयोजित की जाएगी।
13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगा पेपर
जेईई मेन 2021 का पेपर कई हिंदी, अंग्रेजी समेत कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र अपनी सुविधानुसार प्रश्न पत्र की भाषा का चयन कर सकेंगे। प्रमुख भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, असमी, गुजराती, बंगाली, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू में उपलब्ध होगा। हालांकि सभी सभी क्षेत्रीय भाषाओं के साथ प्रश्न अंग्रेजी भाषा में भी रहेंगे।
हर साल लगभग 8-9 लाख उम्मीदवार
हर साल लगभग 8-9 लाख उम्मीदवार IIT, NIT, अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (CFTI), संस्थानों / विश्वविद्यालयों द्वारा वित्त पोषित / मान्यता प्राप्त / राज्य सरकारों में दाखिले के लिए जेईई मेन के लिए पंजीकरण करते हैं। यह भी पढ़ें : Board Exam 2021: बोर्ड परीक्षाओं का तनाव न लें, सफलता के लिए इन टिप्स से शुरू करें तैयारी
कमेंट
कमेंट X