😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
NEET PG 2021 Exam Registration Fee Payment Window Re Opened till 30th March check details here
{"_id":"6061430c7885c53764181305","slug":"neet-pg-2021-exam-registration-fee-payment-window-re-opened-till-30th-march-check-details-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नीट पीजी 2021 : रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने के लिए फिर खुली विंडो, 30 मार्च तक का मौका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नीट पीजी 2021 : रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने के लिए फिर खुली विंडो, 30 मार्च तक का मौका
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 29 Mar 2021 03:10 PM IST
सार
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने नीट पीजी परीक्षा के आवेदकों को दी बड़ी राहत
विज्ञापन
1 of 4
NEET PG 2021 Registration Fee Payment Window Re Opened
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एनबीई यानी राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने रविवार, 28 मार्च, 2021 को नीट पीजी 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु फीस जमा करने के लिए आवेदन शुल्क भुगतान विंडो पुन: खोल दी है। ऐसे अभ्यर्थी जो पहले फीस जमा नहीं कर पाए थे, वे अब मंगलवार, 30 मार्च, 2021 को दोपहर तीन बजे तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर अपना रजिस्ट्रेशन कार्य पूरा कर सकेंगे। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से नीट पीजी 2021 की परीक्षा के आवेदकों के लिए यह एक बड़ी राहत है।
जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं किया था, वह नेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि जिन आवेदकों ने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं कराया तो वे भी अब करवा सके। बता दें कि देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सा अनुसंधान संस्थानों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट पोस्ट ग्रेजुएट यानी नीट पीजी अप्रैल 2021 में होने जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मार्च, 2021 तक स्वीकार किए गए थे।
2 of 4
नीट पीजी 2021
- फोटो : NBE
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने वर्ष 2021 के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - पोस्ट ग्रेजुएट (NEET-PG) यानी नीट पीजी परीक्षा 2021 के लिए विस्तृत अधिसूचना फरवरी में जारी की थी। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में तस्वीर, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान को सही करने अथवा संपादित करने के लिए विंडो 02 अप्रैल से 04 अप्रैल, 2021 के लिए खोली जाएगी। नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा 18 अप्रैल, 2021 को आयोजित की जाएगी।
3 of 4
नीट पीजी 2021
- फोटो : social media
इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 अप्रैल, 2021 को जारी किए जाएंगे। जबकि परीक्षा का परिणाम 31 मई, 2021 को घोषित किया जाना प्रस्तावित है। नीट पीजी 2021 शैक्षणिक सत्र 2021 के लिए MD/MS जैसे PG मेडिकल डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता सह प्रवेश परीक्षा है। देश में विभिन्न मेडिकल कॉलेज /विश्वविद्यालयों/ संस्थानों के अंतर्गत मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET PG का स्कोर योग्यता अनिवार्य है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X