काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर, नई दिल्ली यानी वास्तुकला परिषद, नई दिल्ली द्वारा नाटा यानी नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA) परीक्षा के पहले चरण के लिए आवेदन की आखिरी तिथि आगे बढ़ा दी गई है। अब एक अप्रैल, 2021 तक आवेदन किया जा सकता है। इसके साथ ही काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ने नाटा परीक्षा के पात्रता एवं योग्यता नियमों में बदलाव भी किया है। इस बदलाव के साथ ही नई छूट देने का एलान किया है।
नाटा 2021 : योग्यता-पात्रता नियम बदले, रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वास्तुकला परिषद ने आर्किटेक्चरल शिक्षा विनियमों 2020 के न्यूनतम मानकों को निर्धारित किया है। नए निययों के अनुसार, उम्मीदवार को बी आर्क कोर्स में प्रवेश के लिए वास्तुकला परिषद द्वारा संचालित आर्किटेक्चर में एप्टीट्यूड टेस्ट को क्वालीफाई करना होगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 05 मार्च, 2021 से शुरू हो चुकी है। जबकि अंतिम तिथि एक अप्रैल, 2021 तक है।
इसके अलावा, कोविड-19 महामारी की वजह से केंद्र सरकार के अनुमोदन के साथ परिषद ने शैक्षिक सत्र 2021-2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता में संशोधन करते हुए पांच वर्ष के बी आर्क डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु पात्रता में छूट दी है। चूंकि किसी भी उम्मीदवार को आर्किटेक्चर कोर्स में तब तक दाखिल नहीं किया जाएगा जब तक वह भौतिकी, गणित व रसायनिकी विषयों के साथ अपनी 10+2 परीक्षा अथवा जरूरी विषय गणित के साथ 10+3 डिप्लोमा परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करता/करती है।
गौरतलब है कि 2021 के लिए नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर का पहला सत्र अप्रैल में आयोजित किया जा रहा है। नाटा परीक्षा देने के इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा के पहले सत्र के लिए आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। नाटा परीक्षा काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर, नई दिल्ली यानी वास्तुकला परिषद, नई दिल्ली द्वारा आयोजित की जाती है।
यह परीक्षा साल में दो बार होती है। नाटा परीक्षा के स्कोर के आधार पर ही छात्रों को कॉलेज मिलते हैं। नाटा परीक्षा के जरिये आर्किटेक्चर से संबंधित ड्राइंग और अवलोकन कौशल, अनुपात की भावना, सौंदर्य संवेदनशीलता और महत्वपूर्ण सोच आदि क्षमताओं को मापता है। आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों में रुचि रखने वाले छात्रों के पास जेईई परीक्षा के अलावा नाटा परीक्षा देने का भी विकल्प रहता है।
कमेंट
कमेंट X