{"_id":"608a43a3b697347fb413b525","slug":"mp-board-9th-11th-result-2021-to-be-declared-by-may-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश रिजल्ट 2021: 15 मई तक जारी होगा 9वीं-11वीं का रिजल्ट, जानिए मूल्यांकन प्रक्रिया","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
मध्य प्रदेश रिजल्ट 2021: 15 मई तक जारी होगा 9वीं-11वीं का रिजल्ट, जानिए मूल्यांकन प्रक्रिया
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ( MPBSE) नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा का रिजल्ट 15 मई तक जारी कर सकता है। कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति एवं लॉकडाउन के कारण नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के रिजल्ट जारी होने में देरी हुई है। 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों को मूल्यांकन के जरिए पास किया जाएगा। सूबे के शिक्षा विभाग ने इसे लेकर एक परिपत्र जारी किया है जिसमें मूल्यांकन मानदंड की विस्तृत जानकारी दी गई है। बोर्ड की तरफ से नौवीं एवं ग्यारहवीं के छात्रों के लिए विस्तृत मूल्यांकन प्रक्रिया निर्धारित की है क्योंकि महामारी की दूसरी लहर के कारण परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकती थी। छात्रों का आंतरिक मूल्यांकन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
2 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
नौवीं और ग्यारहवीं के छात्रों का आंतरिक मूल्यांकन अर्धवार्षिक परीक्षाओं और रीविजन टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। रीविजन टेस्ट पिछले साल 20 नवंबर से लेकर 28 नवंबर के बीच हुए थे। जबकि अर्धवार्षिक परीक्षाएं 1 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित हुई थी। इन परीक्षाओं में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर ही उनका आंतरिक मूल्यांकन होगा। इन परीक्षाओं में जिन भी परीक्षाओं में छात्रों का बेहतर प्रदर्शन होगा उनके आधार पर नंबर मिलेंगे। नौवीं और ग्यारहवीं के छात्रों के रिजल्ट 5 सर्वश्रेष्ठ विषयों के नंबरों के आधार पर तय किया जाएगा। अगर कोई छात्र 6 में से 1 विषय में फेल है और उसने 33 फीसदी नंबर हासिल किए हैं तो उसे उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा।
3 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
अगर कोई छात्र एक से अधिक विषय में फेल होता है तो उसे ग्रेस नंबर दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को एक या अधिक विषय में 10 ग्रेस अंक मिलेंगे। यदि छात्र दो या अधिक विषयों में ग्रेस नंबर के बाद भी फेल हो जाते हैं तो उनको उस विषय की परीक्षा में शामिल होने का एक और मौका मिलेगा। अगर कोई छात्र नवंबर या फरवरी परीक्षा में उपस्थित नहीं हुआ था, तो उसे परीक्षा में शामिल होने का एक और अवसर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X