Internship Tips: इटर्नशिप सिर्फ काम करने का माध्यम नहीं, बल्कि सीखने और कौशल को निखारने का बेहतरीन जरिया भी है। हालांकि, कई बार युवा इस अवसर को पूरी तरह से भुना नहीं पाते। इसकी वजह उन्हें सौंपे जाने वाले काम हैं, जो या तो उनके अध्ययन या कॅरियर से सीधे जुड़े नहीं होते या फिर बेहद उबाऊ होते हैं। एक और चुनौती मार्गदर्शन की कमी है।
Internship Tips: इंटर्नशिप बन सकती है करियर टर्निंग पॉइंट, कैसे उठाएं इसका असली फायदा? जानें एक्सपर्ट की राय
Career Growth: इंटर्नशिप का असली फायदा तभी मिलता है जब आप केवल काम करने के बजाय सीखने, कौशल बढ़ाने और सही दिशा में अनुभव हासिल करने पर ध्यान दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केवल काम तक सीमित न रहें
इंटर्नशिप को केवल काम तक सीमित न रखें। यह आपको नई चीजें सीखने और नए कौशल विकसित करने का सुनहरा मौका देती है। हालांकि, यह तभी संभव है, जब आपको मालूम हो कि आपको किन कामों में हिस्सा लेना है, कौन-सा तकनीकी ज्ञान सीखना है और टीमवर्क व संचार जैसे व्यावहारिक और उपयोगी कौशल कैसे विकसित करना है। इन लक्ष्यों को किसी फॉर्म या सूची में लिखने से यह स्पष्ट हो जाएगा कि इंटर्नशिप के दौरान आपको किस क्षेत्र में ध्यान केंद्रित करना है।
आसान से कठिन की ओर
आप सबसे बेहतर ढंग से तब सीखते हैं, जब नए काम या विषय को धीरे-धीरे समझते हैं। इंटर्नशिप में भी यही कायदा लागू होता है। इसलिए, इसमें शुरुआत. में आसान काम करना और फिर धीरे-धीरे चुनौतीपूर्ण कार्यों की ओर बढ़ना फायदेमंद साबित होता है।
इससे आपकी समझ और कौशल समय के साथ बढ़ता है। ऐसे कार्य करें, जिनमें अपेक्षाएं स्पष्ट हों, समय-सीमा निर्धारित हो और गलती होने पर नुकसान न्यूनतम हो। इस तरह काम करने से किसी कौशल को सीखना आसान हो जाता है, और आप चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी आत्मनिर्भर और सक्षम महसूस करते हैं।
मीटिंग्स में शामिल हों
चाहे इंटर्नशिप ऑफिस में हो या ऑनलाइन, नियमित होने वाली बैठकों (मीटिंग्स) में शामिल होना बेहद जरूरी है। इनमें प्रगति की समीक्षा की जाती है, नए कार्य और विचारों पर चर्चा होती है तथा आपको अपनी समस्याएं व सुझाव साझा करने का भरपूर मौका मिलता है।
सही मेंटर की पहचान
सही मेंटर से जुड़ना आपके पेशेवर और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए, सबसे पहले अपने मूल्यों, प्राथमिकताओं और मार्गदर्शन की जरूरतों के बारे में जानकारी जुटा लें, फिर उसी अनुसार इंटर्नशिप के लिए किसी अच्छे मेंटर से जुड़ें। पीयर मेंटरिंग और नियमित इंटरैक्टिव सत्र या सामाजिक कार्यक्रम भी आपके व्यक्तिगत विकास और संगठन की संस्कृति में ढलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
-द कन्वर्सेशन
कमेंट
कमेंट X