फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कोरोना का कहर : एक बार फिर स्थगित हुई राष्ट्रीय स्तर की यह प्रवेश परीक्षा, आवेदन तिथि भी बढ़ाई

Sun, 16 May 2021 06:08 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 16 May 2021 06:08 PM IST
सार

  • 13 जून, 2021 को होना प्रस्तावित था क्लैट एग्जाम
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून तक बढ़ाई 

विज्ञापन
CLAT 2021 postponed and CLAT 2021 last date extended
कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज - फोटो : nlus

देश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए एनएलयूएस यानी कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने वर्ष 2021 के लिए होने वाले कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2021) को एक बार फिर से स्थगित कर दिया है। यह क्लैट एग्जाम 13 जून, 2021 को होना प्रस्तावित था। इसके साथ ही देशभर के 22 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संगठन द्वारा कोरोना महामारी के कारण कर्फ्यू और लॉकडाउन के कारण आवेदन नहीं कर पाने उम्मीदवारों को भी राहत दी है। 

CLAT 2021 postponed and CLAT 2021 last date extended
CLAT Exam 2021 - फोटो : अमर उजाला

एनएलयूएस ने अधिसूचना जारी कर कहा है कि राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ की कार्यकारी समिति की बैठक 15 मई, 2021 को हुई। देश में COVID-19 महामारी की वृद्धि की समीक्षा करने और CLAT के सभी हितधारकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, समिति ने 13 जून, 2021 को होने वाले कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT-2021) को स्थगित करने का निर्णय किया गया है। टेस्ट की नई तारीख नियत समय में अधिसूचित की जाएगी। यह परीक्षा दूसरी बार स्थगित की गई है। इससे पहले यह 09 मई को होनी थी। 
 

CLAT 2021 postponed and CLAT 2021 last date extended
क्लैट - फोटो : file photo

इसके अलावा, क्लैट 2021 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि को भी आगे बढ़ा दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून, 2021 तक बढ़ा दी गई है। वहीं, जो उम्मीदवार क्लैट-2021 में उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर विजिट करते रहें। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
CLAT 2021 postponed and CLAT 2021 last date extended
कॉर्पोरेट लॉयर - फोटो : अमर उजाला

बता दें कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) देश भर के 22 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों द्वारा संचालित स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कानून कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। क्लैट का आयोजन राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ, एनएलयूएस द्वारा किया जाता है। परीक्षा के लिए पंजीकरण 15 जून, 2021 को तक जारी रहेंगे। परीक्षा की नई तिथि की सूचना नियत समय पर दी जाएगी। किसी भी सहायता के लिए ईमेल clat@consortiumofnlus.ac.in कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 080-47162020  पर सभी कार्य दिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे के बीच फोन कर परामर्श ले सकते हैं। 
कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना यहां देखें  CLAT 2021 Notification   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed