फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

तीन साल में 128 इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, इनमें किस राज्य से कितने संस्थान

Wed, 04 Dec 2019 01:27 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 04 Dec 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
Centre reveals 128 engineering colleges closed in India in last 3 years by AICTE, state wise data
छात्र (सांकेतिक तस्वीर)

बीते दो दशक में देश में इंजीनियरिंग कॉलेजों की संख्या बेहद तेजी से बढ़ी। छात्रों के बीच इन कोर्सेज की मांग को देखते हुए हर साल सैकड़ों की संख्या में इंजीनियरिंग कॉलेज खुलने लगे। इसका परिणाम ये हुआ कि कई नए व निजी संस्थानों में पढ़ाई की गुणवत्ता से समझौता होने लगा। ये संस्थान उन मानदंडों को पूरा नहीं कर पा रहे थे जो इंजीनियरिंग कोर्सेज की पढ़ाई के लिए जरूरी हैं।

Centre reveals 128 engineering colleges closed in India in last 3 years by AICTE, state wise data
लोकसभा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

नतीजा... इनमें दाखिला लेने वाले छात्रों के करियर के साथ खिलवाड़ होने लगा। आज देश में सैकड़ों ऐसे इंजीनियरिंग कॉलेज हैं जो या तो फर्जी हैं या फिर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो चुकी है।

Centre reveals 128 engineering colleges closed in India in last 3 years by AICTE, state wise data
मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : एएनआई
  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Union HRD Minister Ramesh Pokhriyal Nishank) ने लोकसभा में इस बारे में जानकारी दी है। 
  • उन्होंने बताया कि एआईसीटीई ने 2016 से अब तक, यानी करीब तीन सालों में देशभर के 128 इंजीनियरिंग कॉलेजों पर ताला जड़ा है।
  • इनमें से किस राज्य के कितने संस्थान बंद हुए, इसकी सूची आपको आखिरी स्लाइड में दी जा रही है।

किस साल बंद हुए कितने संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
Centre reveals 128 engineering colleges closed in India in last 3 years by AICTE, state wise data
engineering
  • शैक्षणिक सत्र 2016-17 के दौरान देशभर के कुल 55 इंजीनियरिंग कॉलेज बंद हुए।
  • शैक्षणिक सत्र 2017-18 के दौरान देश में 47 इंजीनियरिंग कॉलेज बंद हुए।
  • शैक्षणिक सत्र 2018-19 में एआईसीटीई ने कुल 26 इंजीनियरिंग कॉलेजों पर ताला लगाया।

उत्तर प्रदेश समेत किस राज्य के कितने कॉलेज बंद

विज्ञापन
Centre reveals 128 engineering colleges closed in India in last 3 years by AICTE, state wise data
engineering

राज्य 2016-17 में बंद कॉलेजों की संख्या  2017-18  2018-19
आंध्र प्रदेश 1 3 1
छत्तीसगढ़ 3 3 3
गुजरात 1 0 1
हरियाणा 7 3 1
हिमाचल प्रदेश 1 0 1
कर्नाटक 3 0 2
मध्यप्रदेश 7 5 2
महाराष्ट्र 6 3 2
पंजाब 3 2 0
राजस्थान 4 6 4
तमिलनाडू 6 3 3
तेलंगाना 6 18 2
उत्तर प्रदेश 5 3 5
उत्तराखंड 1 0 0
पश्चिम बंगाल 1 0 0
कुल 55 47 26

ये भी पढ़ें : हर छात्र को नौकरी की गारंटी देगी ये यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed