फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ऑल इंडिया लॉ  एंट्रेंस टेस्ट: 20 जून को होने वाली लॉ प्रवेश परीक्षा स्थगित

Mon, 17 May 2021 11:59 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 17 May 2021 11:59 AM IST
विज्ञापन
AILET 2021 Postponed NLU extends registration deadline to June 25
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET 2021) परीक्षा स्थगित हो गई है। राष्ट्रीय लॉ यूनिवर्सिटी ने इस परीक्षा को स्थगित कर दिया है। ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 20 जून को होना था। कोरोना वायरस की वजह से अब इस परीक्षा को स्थगित कर दिया है और रजिस्ट्रेशन की तारीख भी आगे बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट के लिए 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट nludelhi.ac.in के जरिए इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। हालांकि, अभी यूनिवर्सिटी की तरफ से इस प्रवेश परीक्षा की नई तिथि की घोषणा नहीं की गई है।


 

AILET 2021 Postponed NLU extends registration deadline to June 25
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की कोई न्यूनतम और अधिकतम उम्र सीमा नहीं है। जो अभ्यर्थी इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए AILET 2021 के किसी भी प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 3050 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क में सरकारी नियमानुसार छूट दी गई है।

AILET 2021 Postponed NLU extends registration deadline to June 25
विद्यार्थी (फाइल फोटो)

ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली द्वारा हर साल आयोजित की जाती है। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए छात्रों को बीएएलएलबी (ऑनर्स), एलएलएम और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है। इस प्रवेश परीक्षा की संशोधित तिथि के बारे में परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सूचना दी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed