फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

केमिस्ट्री : बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 70/70 अंक लाने के लिए ऐसे करें तैयारी

Sat, 13 Mar 2021 05:07 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 13 Mar 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
CBSE 12th Board Exam 2021: How to score 70/70 in chemistry?
CBSE 12th Board Exam Preparation Tips - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा बारहवीं बोर्ड परीक्षा देश के विभिन्न शहरों में आयोजित होने जा रही हैं। यह परीक्षा 4 मई से 14 जून तक आयोजित की जाएगी। वहीं सीबीएसई द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) विषय की परीक्षा की तिथि 18 मई 2021 निर्धारित की गई है। यानी इस विषय की तैयारी करने के लिए विद्यार्थियों के पास अब तकरीबन दो महीने का समय बचा है।   

ऐसे में अमर उजाला आपके लिए एक विशेष सीरीज की शुरुआत कर रहा है। जिसमें प्रत्येक दिन एक्सपर्ट्स विषय अनुसार पुख्ता तैयारी करने के लिए टिप्स देंगे। इसी कड़ी में आज केमिस्ट्री विषय के एक्सपर्ट वसिम फिरोज आपको ऑर्गेनिक, इनऑर्गेनिक और फिजिकल केमिस्ट्री पर आधारित सवालों की तैयारी करने के लिए खास दिप्स दे रहे हैं। अगर आप केमिस्ट्री के विद्यार्थी हैं तो यह खबर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।  

केमिस्ट्री : इस सत्र में परीक्षा पैटर्न में हुए ये मुख्य बदलाव

CBSE 12th Board Exam 2021: How to score 70/70 in chemistry?
CBSE 12th Board Exam Preparation Tips - फोटो : पिक्साबे

इस विषय के प्रश्नपत्र में ऑब्जेक्टिव सवालों की संख्या 20 से घटाकर 16 कर दी गई है। इस तरह कुल सवालों की संख्या घटकर 33 हो जाएगी। इसके अलावा ऑब्जेक्टिव सवालों वाले सेक्शन में इस सत्र (2020-21) में दो पैसेज पर आधारित सवाल भी पूछे जाएंगे। प्रत्येक सवाल के 4 उप-भाग होंगे। हर उप-भाग के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है।

केमिस्ट्री : इस सेक्शन से आते हैं सबसे ज्यादा सवाल

CBSE 12th Board Exam 2021: How to score 70/70 in chemistry?
CBSE 12th Board Exam Preparation Tips - फोटो : अमर उजाला

बोर्ड परीक्षा में सबसे ज्यादा सवाल ऑर्गेनिक केमिस्ट्री पूछे जाते हैं। पिछले कुछ सालों के एनालिसिस के हिसाब से ऑर्गेनिक केमिस्ट्री से तकरीबन 28 अंकों के प्रश्न आते हैं। वहीं इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री और फिजिकल केमिस्ट्री से क्रमशः 19 और 23 अंकों के सवाल पूछे जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केमिस्ट्री : नेम रिएक्शन की ऐसे करें तैयारी

CBSE 12th Board Exam 2021: How to score 70/70 in chemistry?
CBSE 12th Board Exam Preparation Tips - फोटो : iStock

परीक्षा में ऑर्गेनिक केमिस्ट्री सेक्शन से सबसे ज्यादा सवाल नेम रिएक्शन से पूछे जाते हैं। कई बार इस विषय से डायरेक्ट और कई बार इनडायरेक्ट प्रश्न आते हैं। इसलिए एक चार्ट में सारे मैकेनिज्म के साथ नेम रिएक्शन को लिखकर अच्छे से समझ लें। अगर आप नेम रिएक्शन को अच्छे से समझ जाते हैं तो कन्वर्जन रिएक्शन और रिएक्शन मैकेनिज्म आपके लिए आसान हो जाएगा।   

विज्ञापन

केमिस्ट्री : न्यूमेरिकल सवालों के लिए इन विषयों को ध्यान से पढ़ें

CBSE 12th Board Exam 2021: How to score 70/70 in chemistry?
CBSE 12th Board Exam Preparation Tips - फोटो : पेक्सेल्स

पिछले सालों के पेपर एनालिसिस के हिसाब से इलेक्ट्रो केमिस्ट्री, केमिकल काइनेटिक्स, लिक्विड सॉल्यूशन और सॉलिड स्टेट से सबसे ज्यादा न्यूमेरिकल सवाल पूछे जाते हैं। एनसीईआरटी में दी गई एक्सरसाइज के अलावा दिए गए उदाहरणों को भी अच्छे से पढ़ना होगा। बोर्ड परीक्षा में कभी भी बहुत कठिन सवाल नहीं पूछे जाते हैं। पांच अंकों के सवाल को भी भागों में पूछा जाता है। लेकिन इन्हें हल करने के लिए आप का  कॉन्सेप्ट क्लियर होना चाहिए। साथ ही आपको फॉर्मूला भी याद रहना चाहिए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed