हाल ही में यूथ4वर्क डॉट कॉम द्वारा करवाए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, ई-कॉमर्स उद्योग में निरन्तर विस्तार हो रहा है। इस सर्वेक्षण की मानें, तो अगले 10 वर्षों में भारत दूसरा सबसे बड़ा ई-कॉमर्स देश बन जाएगा। इतना ही नहीं यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ई-कॉमर्स उद्योग जल्द ही 30 फीसदी की दर से आगे बढ़ सकता है।
इंटरनेट के बढ़ते प्रयोग के कारण भारत में आईटी सेक्टर और ई-कॉमर्स इंडस्ट्री में दिन-प्रति दिन विकास हो रहा है। आईटी क्षेत्र के बढ़ते विकास के कारण शिक्षा क्षेत्र में इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान की भी मांग बढ़ने लगी है। इसी कारण भारत के इस क्षेत्र में होने वाले विकास दर में 35.6 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना है।
आधुनिक विश्व अर्थव्यवस्था आईटी क्षेत्र में भारत आईटी का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है। जहां पहले नौकरियां केवल बंगलुरू तक ही सीमित थीं, आज वहीं इस क्षेत्र का विकास हो रहा है और अब भारत का आईटी हब चेन्नई, मुंबई, अहमदाबाद, दिल्ली, हैदराबाद आदि अन्य शहरों में भी फैल गया है।
यूथ4वर्क के द्वारा आई एक रिपोर्ट के अनुसार, बंगलुरू (35 फीसदी) में आईटी उद्योग में नौकरी के अवसरों की सबसे अधिक उपलब्धता है। इसके बाद हैदराबाद (23 फीसदी), दिल्ली (22.5 फीसदी) और अहमदाबाद (19 फीसदी) में नौकरियां उपलब्ध हैं। वहीं, मुंबई (15 फीसदी) और चेन्नई (11 फीसदी) जैसे शहरों में कम से कम नौकरी के अवसर मौजूद हैं। अगर बात करें एमबीए और ई-कॉमर्स क्षेत्र की, तो यहां दिल्ली (37 फीसदी) सबसे ऊपर है, जबकि मुंबई (28 फीसदी), बंगलुरू (21 फीसदी), अहमदाबाद (17 फीसदी), चेन्नई (14 फीसदी) और हैदराबाद (12 फीसदी) सबसे कम है।
उपयोगी वेबसाइट
अगर आप नौकरी कर रहे हैं और साथ में पढ़ाई भी करना चाहते हैं, तो वेबसाइट www.edx.org आपके लिए उपयोगी होगी। इस पर आप अपनी पसंद का मुफ्त में शॉर्ट टर्म कोर्स कर सकते हैं। इन कोर्सेज में कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस, ह्यूमैनिटीज, बिजनेस एंड मैनेजमेंट आदि प्रमुख हैं। कोर्स करने के बाद सर्टिफिकेट लेने के लिए कुछ पैसे देने होंगे।
कमेंट
कमेंट X