Board Exam Stress Management Tips: 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तैयारी में जुटे विद्यार्थी हर दिन अथक मेहनत कर रहे हैं। अधिकांश राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं अगले सप्ताह तो कुछ में इसी माह के अंत में शुरू होने जा रही है। इसलिए, छात्र-छात्राओं में तनाव बढ़ने लगा है। बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए विशेषज्ञों का सुझाव है कि यदि ग्रुप स्टडी यानी सामूहिक पढ़ाई का सहारा लिया जाएगा तो अच्छे अंक आने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।
Board Exam Tips: तैयारी पर एक्सपर्ट ने दिए सुझाव, बोले- ग्रुप स्टडी करेंगे तो बढ़ जाएगी अच्छे अंकों की संभावना
Board Exam Tips: Board Exam Stress Management Tips: 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तैयारी में जुटे विद्यार्थी हर दिन अथक मेहनत कर रहे हैं। अधिकांश राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं अगले सप्ताह तो कुछ में इसी माह के अंत में शुरू होने जा रही है। इसलिए छात्र-छात्राओं में तनाव बढ़ने लगा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवाल- गणित विषय समझ में नहीं आता
कुंदरकी के गांव ईंधनपुर नगला निवासी कक्षा 10वीं के छात्र ने बताया कि गणित विषय उनके समझ में नहीं आता है। क्लास में शिक्षकों से पूछो तो वह टाल देते हैं। ट्यूशन में जब शिक्षक पढ़ाते हैं, तब तक समझ में आता है। घर आकर हल करते हैं तो समझ में नहीं आता है।
Board Exam Tips: एक्सपर्ट के सुझाव
-
शिक्षकों को अतिरिक्त क्लास लेनी चाहिए। -
होशियार विद्यार्थियों से संपर्क कर ग्रुप डिक्शन करें। -
एक-एक सवाल को चार से पांच बार हल करें, ताकि आत्मविश्वास बढ़ सके। -
यह प्रैक्टिकल विषय है, जितना सवाल हल करेंगे उतना ही तैयारी अच्छी होगी।
सवाल- 10वीं में प्रमोट हो गए थे, अब पहली बार बोर्ड परीक्षा देंगे
जनपद अमरोहा के हसनपुर के खरपड़ी निवासी कक्षा 12वीं के छात्र ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से 10वीं में प्रमोट हो गए थे। भौतिक विज्ञान के सवालों को हल करने में परेशानी होती है। पहली बार बोर्ड परीक्षा होने की वजह से डर लगने है। स्थिति यह है कि पिछले तीन दिन से मुझे बुखार भी आ रहा है।
Board Exam Tips: एक्सपर्ट के सुझाव
-
जिस तरह से अर्द्ध -वार्षिक परीक्षा दीं थी, वार्षिक परीक्षाएं भी उसी तरह होंगी। -
पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों के आधार पर मॉक टेस्ट दें, अवधारणा स्पष्ट हो जाएगी। -
पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों से आपको सवालों का अंदाजा हो जाएगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। -
समय को व्यवस्थित करके एक-एक टॉपिक दो-दो दिन में क्लियर करेंगे, तब भी तैयारी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: Board Exam Tips: रट्टा न मारें बल्कि समझकर पढ़ें, मन से निकालें कठिन विषय का डर, आसान होगी हर परीक्षा की डगर
सवाल- समझ में नहीं आ रहा है कि कहां से पढ़ाई शुरू करूं
अमरोहा के सैदनगली निवासी इंटर मीडिएट के छात्र ने बताया कि रसायन विज्ञान का पहला पार्ट पढ़ चुका हूं, लेकिन दूसरा पार्ट ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री अभी तक पढ़ना शुरू नहीं की है। अब समझ में नहीं आ रहा है कि कहां से पढ़ाई शुरू करूं। डर लग रहा है कि कहीं मैं फेल न हो जाऊं।
Board Exam Tips: एक्सपर्ट के सुझाव
-
डर को अपने ऊपर हावी न होने दें। -
अपने समय को शिफ्ट में बांटे और टॉपिक को देखें कितना समय ले रहा है। -
दो तीन विद्यार्थी साथ मिलकर ग्रुप स्टडी करें। हमउम्र विद्यार्थियों से चीजें अच्छी समझ में आती हैं। -
पहले बहुविकल्पीय, फिर लघु उत्तरीय सवालों और टुकड़ों में पढ़े और मुश्किल सवालों की ओर बढ़े। -
फॉर्मूला के नोट्स बना लें। जब समझ में नहीं आए तो उसे देख लें।
यह भी पढ़ें: Exam Preparation Tips: कम समय में परीक्षा की अच्छी तैयारी के पांच अहम मंत्र, करिअर में जरूर मिलेगी सफलता
कमेंट
कमेंट X