सीबीएसई बोर्ड समेत कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। बिहार में भले ही बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो गई हैं और नतीजे भी आ चुके हैं लेकिन सीबीएसई बोर्ड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं मई से लेकर जून तक होनी हैं। जबकि प्रैक्टिकल एग्जाम मार्च से लेकर अप्रैल तक प्रस्तावित हैं।
बीते साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण लंबे समय तक स्कूल बंद रहे हैं। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई बाधित हुई है। हालांकि, शिक्षा मंत्रालय के निर्देश के अनुसार, कई राज्यों के शिक्षा बोर्ड ने अपना सिलेबस भी घटाया है। लेकिन फिर विद्यार्थियों के लिए बेहतर पढ़ाई करना और अच्छे नंबर लाना दोनों चुनौतीपूर्ण कार्य है।
2 of 6
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के टिप्स
- फोटो : Amar Ujala Graphics
टेंशन लेने की जरूरत नहीं
अब तक आपसे में से कई छात्र परीक्षा की तैयारी में जुट गए होंगे। हालांकि, सुविधाओं और शिक्षकों के मार्गदर्शन के अभाव में कुछ छात्रों को तैयारी करने में परेशानी भी आ रही होगी। लेकिन आपको चिंता करने या टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जो परीक्षा की तैयारी में आपकी मदद करेंगे। ये कुछ ऐसे टिप्स हैं, जो आपको बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर स्कोर प्राप्त करने में मददगार हो सकते हैं।
3 of 6
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के टिप्स
- फोटो : Amar Ujala Graphics
नोट्स को छोटे पॉइंट में बनाएं
कुछ ऐसी चीजें हैं जो बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान हर छात्र को ध्यान में रखनी चाहिए, चाहे वह किसी भी बोर्ड का हो। परीक्षार्थियों को चाहिए कि अभी से तैयारी शुरू कर दें। सभी नोट्स को छोटे पॉइंट में बनाएं, ताकि परीक्षा वाले दिन से पहले उन्हें तुरंत से रिवाइज किया जा सके। परीक्षाओं को लेकर चिंता कतई न करें। थोड़ी सी चिंता भी आपको पहले से याद चीजें भूला सकती है। इसलिए परीक्षा के दिनों में तनाव मुक्त रहना जरूरी है।
4 of 6
एग्जाम वॉरियर्स : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखी गई पुस्तक
- फोटो : social media
नकारात्मक विचारों से दूर रहें और लक्ष्य पर फोकस करें
परीक्षा शुरू होने में बचे कम दिनों को लेकर परेशान न हों। अपनी तैयारी मजबूत करिए। कैसे तैयारी करेंगे? टाइम ही कितना सा बचा है? पूरा साल कोरोना ने बेकार कर दिया। कोचिंग भी नहीं कर पाए। इन सब तरह की बातों से घबराने की जरूरत नहीं है। इन्हें इग्नोर कीजिए और अपने लक्ष्य पर फोकस कीजिए। आज से ही मन लगाकर तैयारी शुरू करेंगे तो भी अच्छे अंक प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा।
5 of 6
CBSE 12th Board Exam Preparation Tips
- फोटो : अमर उजाला
सिलेबस के आधार पर तैयारी में जुटें
सिलेबस के आधार पर तैयारी में जुट जाएंगे, तो ही आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। इससे आपको पता चलता रहेगा कि कौनसा पार्ट पूरा हो गया और अब कौनसा बचा है? सिलेबस सही से समझने से पता चल जाएगा कि आपको किसी विषय में तैयारी के लिए कितना समय देना है। पाठ्यक्रम समझने के बाद आप बिना समय गंवाए पढ़ाई के लिए टाइम टेबल बनाएं और उसका अनुसरण भी करें।
कमेंट
कमेंट X