हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा का बृहस्पतिवार को अंग्रेजी की परीक्षा थी। यहां 71 सेंटर पर 16 हजार छात्रों ने परीक्षा दी। बोर्ड की परीक्षा में नकल को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हालांकि अनेक स्थानों पर नकल रोकने के पुख्ता इंतजाम भी दिखावे के लगे। पटोदी क्षेत्र में बने सेंटरों पर पुलिस मौजूदगी में जमकर नकल हुई। हालांकि बोर्ड व शिक्षा विभाग की फ्लाइंग टीमों द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरन महज 9 नकलची ही टीमों के हत्थे चढ़ पाए। इसमें से 8 नकलची गुरुग्राम ब्लॉक में पकड़े गए जबकि 1 नकलची सोहना ब्लॉक में पकड़ा गया।
हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में पुलिस मौजूदगी में देंखें कैसे हुई नकल
इनकी उत्तर पुस्तिका जब्त कर ली गई। छात्रों की मानें तो बृहस्पतिवार को अंग्रेजी का प्रश्रपत्र काफी कठिन था। अनेक सवालों के जवाब देने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। उधर, नकल को रोकने के लिए फ्लाइंग टीमों ने खास तौर पर बादशाहपुर में बने सेंटर पर छापेमारी की।
उधर, सोहना कस्बे में बोर्ड द्वारा चार विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें बाल भारती विद्या मंदिर, जिंदल पब्लिक स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। पुलिस ने कई बाहरी तत्वों को डंडों के बल पर खदेड़ दिया। परीक्षा केन्द्रों में बोर्ड, एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी की टीमों ने औचक निरिक्षण किया।
कस्बे के राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्थापित परीक्षा केंद्र संख्या बी-1 पर 1 परीक्षार्थी का केस बनाए जाने की खबर है। उक्त केस जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की टीम द्वारा बनाया गया है। हालांकि परीक्षा केन्द्रों के बाहर नकल डालने वालों की भारी भीड़ जमा रहती है किन्तु पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते उनको परीक्षा केन्द्रों के अंदर जाने नहीं दिया गया।वहीं, पटौदी में हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी 10 वीं इंगलिश का पहला एगजाम शुरू हुआ तथा सरकार द्वारा नकल पर नकेल कसने के बावजूद भी नकल करवाने वालें विद्यालयों के चारों तरफ मंडराते रहे। पटौदी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय(बाल) व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय में नकल करवाने विद्यालय की दीवारों पर चढकर पर्चियां फेंकते नजर आए। वहीं पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद होने के बावजूद नकल करवाने वालों के हौसलें बुलंद थे।
पटौदी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दीवारों पर चढकर पर्चिया फेंक रहे थे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय(बाल) में भी नकल करवाने वालें स्कूल की चार में से पर्चिया फेंकते नजर आए। इस स्कूल में विद्यार्थियों को जमीन पर बिठाकर परीक्षा ली गई। अमर उजाला की खबर का असर के बाद बृहस्पतिवार को 10वीं के पेपर में विधार्थियों के लिए विशेषतोर पर टाट पट्टी आदि बिछवाकर एगजाम दिया गया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीन सेंटर थे जिनमें बी-1, बी-2 व बी-3 तथा तीनों सेंटरों लगभग 928 विधार्थी है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय(बाल) में 2 सेंटर है जिनमें लगभग साढें 6 सो के आसपास विद्यार्थी है। इधर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हेलीमंडी में एक सेंटर है तथा इसमें 317 विधार्थी है तथा इस विद्यालय में किसी प्रकार की नकल होते नजर नही आई एवं विद्यार्थी शांतिपूर्वक अपना परीक्षा दे रहे थे।