फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DUSU election 2018 tomorrow date final in delhi

DUSU Election 2018: वोटिंग जारी, सवा लाख छात्र आज करेंगे 23 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

Wed, 12 Sep 2018 09:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Sep 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
DUSU election 2018 tomorrow date final in delhi

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू ) चुनाव में दो-दो हाथ करने वाले उम्मीदवारों की किस्मत आज को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो जाएगा। मतदान सुबह साढ़े आठ से शुरू हो चुका है जो दोपहर एक बजे तक चलेगा जबकि सांध्य कॉलेजों में मतदान शाम तीन से रात साढ़े सात बजे तक होगा।

विज्ञापन


डीयू प्रशासन ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


डूसू चुनाव में इस साल कुल 23 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सहसचिव पद के लिए 5-5 प्रत्याशी हैं। जबकि सचिव पद पर सबसे अधिक 8 प्रत्याशी मैदान में हैं। डीयू के लगभग सवा लाख से अधिक छात्र इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव कराने के लिए कॉलेजों में पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। मतदान के लिए लगभग 760 ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। मतगणना बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ से शुरू होगी और दोपहर तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

इन पर 5 होगी नजर

DUSU election 2018 tomorrow date final in delhi

ईवीएम मशीन चलाने का दिया प्रशिक्षण
ईवीएम के इस्तेमाल में कोई परेशानी न हो इसके लिए कॉलेजों के चुनाव अधिकारियों और प्राचार्यों को पहले ही मशीन इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके अलावा चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए सभी कॉलेजों के मतदान केंद्रों पर पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया है। प्रशासन के विशेष दस्तों की चुनाव पर नजर रहेगी।  

इन पर 5 होगी नजर 

अंकिव बसोया
अंकिव बसोया एबीवीपी के प्रेजिडेंट कैंडिडेट हैं। वह डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज से पढ़ाई कर रहे हैं। 

अभिज्ञान
अभिज्ञान आम आदमी पार्टी के संगठन सीवाईएसएस और आइसा के प्रेजिडेंट कैंडिडेट हैं। वह रामजस कॉलेज से पढ़ाई कर रहे हैं। सीवाईएसएस आम आदमी पार्टी और आइसा लेफ्ट समर्थित पार्टी हैं।

सन्नी छिल्लर
सनी छिल्लर एनएसयूआई से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। सनी ने शिवाजी कॉलेज में पढ़ाई करते हैं और इनकी पार्टी एनएसयूआई कांग्रेस समर्थित पार्टी है।

आकाशदीप त्रिपाठी
आकाशदीप त्रिपाठी स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेजिडेंट कैंडिडेट हैं। आकाशदीप डीयू के डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज से पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एनएसयूआई पर मारपीट का आरोप लगाया था।

प्रीति चौहान
प्रीति चौहान छात्र संघ के चुनाव में प्रेजिडेंट के पद के लिख खड़ी होने वाली अकेली महिला उम्मीदवार हैं। प्रीति राजधानी कॉलेज से पढ़ाई कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed