चार दिन से मौसम खराब रहने के बाद जब उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मंगलवार को धूप खिली तो सुंदर नजारा देखने काे मिला। ऊंची-ऊंची वादियां और वहां बसे गांव बर्फ के आगोश में नजर आए।
Snowfall: नैनीताल में गिरी बर्फ, सरोवरी नगरी की चोटियां हुईं सफेद, पर्यटकों ने की खूब मस्ती, तस्वीरें
चमोली जनपद में मंगलवार को मौसम सामान्य रहा। यहां चटख धूप खिली, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। बदरीनाथ धाम का बामणी गांव पूरी तरह से बर्फ से ढक गया है। बदरीनाथ धाम में चारों ओर बर्फ बिछी हुई है। धूप खिलने से बर्फ से ढके बदरीनाथ धाम का सौंदर्य में निखार आ गया है।
उत्तराखंड: बर्फ से लकदक देवभूमि की वादियां, पड़ रही कड़ाके की ठंड, तस्वीरों में देखें नजारे
यमुनोत्रीघाटी में कई दिनों से लगातार बारिश और बर्फबारी के बाद आज मौसम खुल गया। जिसके बाद बर्फबारी का सुंदर नजारा तस्वीरों में कैद किया गया। इसी तरह मसूरी में आज हल्की धूप खिली। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से ऊंचाई वाले जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में खूब बर्फबारी हुई, वहीं चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले के सैकड़ों गांव बर्फ से ढक गए हैं।
बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, फूलों की घाटी, गौरसों बुग्याल, औली सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई।
चमोली जनपद में पर्यटन स्थल रूपकुंड, वेदनी, औली, बगुवावासा, बगजी, ब्रह्मताल सहित सभी बुग्याल बर्फ से ढक गए हैं।
वांण के हीरा पहाड़ी ने बताया कि वांण, घेस, बलाण, पिनाऊ, वांक, कुलिग सहित 12 से अधिक गांव में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है।