{"_id":"601fc0208ebc3ed1b30bdad9","slug":"uttarakhand-chamoli-news-rishi-ganga-hydro-project-destroyed-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Glacier Burst: जून में दोबारा शुरू हुआ ऋषिगंगा हाईड्रो प्रोजेक्ट पूरी तरह हुआ तबाह, इससे जुड़े 50 लोग लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Glacier Burst: जून में दोबारा शुरू हुआ ऋषिगंगा हाईड्रो प्रोजेक्ट पूरी तरह हुआ तबाह, इससे जुड़े 50 लोग लापता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 08 Feb 2021 02:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
चमोली में आपदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के चमोली जिले के रैणी में रविवार सुबह ग्लेशियर फटने से आई आपदा में ऋषि गंगा और तपोवन हाईड्रो प्रोजेक्ट पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। प्रोजेक्ट जून में ही शुरू हुआ था। परियोजना अधिकारियों की मानें तो प्रोजेक्ट पर काम करने वाले करीब 50 लोग लापता हैं।
2 of 6
चमोली में आपदा
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, ऋषिगंगा हाईड्रो प्रोजेक्ट(13.2 मेगावाट) 2011 में शुरू हुआ था। इसके बाद साल 2016 में इसके क्षतिग्रस्त होने पर इसमें बिजली उत्पादन बंद हो गया था। इसके बाद एनसीएलटी के माध्यम से कुंदन ग्रुप ने इसके संचालन का जिम्मा लिया। इसके बाद जून 2020 में इसे दोबारा शुरू किया गया था।
3 of 6
चमोली में ग्लेशियर फटने के बाद धौली नदी में मलबा
- फोटो : अमर उजाला
नीती घाटी का रैणी गांव धोली गंगा और ऋषि गंगा का संगम स्थल है। ऋषि गंगा पर 13 मेगावाट की जल विद्युत परियोजना है। ग्लेशियर टूटने से ऋषि गंगा का जल स्तर बढ़ गया, जिससे ऋषि गंगा जल विद्युत परियोजना पूरी तरह से तबाह हो गई। जबकि तपोवन विष्णुगाड़ परियोजना को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि इससे जितनी बिजली बनाए जाने का लक्ष्य है, जिससे उत्तराखंड समेत दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, समेत उत्तर भारत में बिजली देने की योजना थी। जानकारी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट में लगातार पानी के प्रवाह में टरबाइन लगाकर बिजली बनाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
चमोली में आपदा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरी तरफ तपोवन-विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना का इन दिनों टनल निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा था। रविवार को भी टनल निर्माण कार्य में सैकड़ों मजदूर जुटे हुए थे। इस टनल में भी नदी का पानी और मलबा घुस गया है, जिससे भारी मात्रा में मजदूरों के फंसने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
5 of 6
चमोली में आपदा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मुख्य सचिव ने 100 से 150 लोगों के लापता होने की आशंका जताई है। श्रीनगर में प्रशासन ने नदी किनारे बस्तियों में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग के साथ ही रुद्रप्रयाग क्षेत्र में पुलिस ने लाउडस्पीकर से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चल जाने के लिए कहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।