बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान जल्द ही अपने आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड आ सकते हैं। फिल्म की कहानी के अनुसार अगर उन्हें यहां की लोकेशन पसंद आई तो जल्द ही उनकी फिल्म की शूटिंग हो यहां शुरू हो सकती है।
2 of 5
अजबपुर फ्लाइओवर का उद्घाटन करते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
उत्तराखंड का प्राकृतिक सौंदर्य बॉलीवुड डायरेक्टर्स को खूब भा रहा है। यहां लगातार कई बड़े बैनर्स के फिल्मों की शूटिंग हो रही हैं। अब इसी कड़ी में किंग खान भी यहां आने वाले हैं। इसकी जानकारी सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक कार्यक्रम के दौरान दी। अभी उन्होंने फिल्म का नाम नहीं खोला है।
उन्होंने बताया कि शाहरुख खान इसी महीने उत्तराखंड आ सकते हैं। सरकार उत्तराखंड को फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने पर जोर दे रही है। यह सपना उत्तराखंड में बड़े सुपरस्टारों की फिल्म की शूटिंग के बिना संभव नहीं है। शाहरुख की फिल्म यहां शूट होगी तो यह प्रदेश के लिए भी बेहतर होगा।
इस संबंध में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड को फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया जा सके। इसी के तहत रजनीकांत, शाहिद कपूर, जॉन अब्राहम समेत कई अन्य बड़े सुपरस्टार उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग कर चुके हैं। जल्द ही उत्तराखंड में फिल्म सिटी भी बनने जा रही है।
अभी तक उत्तराखंड में शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म बत्ती गुल-मीटर चालू, जॉन अब्राहम की बाटला हाउस, टाइगर श्रॉफ की स्टूडेंट आफ द ईयर-2, शाहिद कपूर की फिल्फ कबीर सिंह, सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की केदारनाथ और महेश बाबू की साउथ मूवी भी यहां शूट हो चुकी है। वहीं अब अमिताभ बच्चन की एक फिल्म की शूटिंग भी प्रस्तावित है।