फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KAZIND 2024: भारत-कजाकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास उत्तराखंड के औली में शुरू, होंगी ये गतिविधियां, तस्वीरें

Mon, 30 Sep 2024 06:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योर्तिमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योर्तिमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Sep 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
India And Kazakhstan Joint Military Exercise KAZIND- 2024 Starts In Uttarakhand Auli From Today
भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास - फोटो : अमर उजाला

भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद- 2024 का आठवां संस्करण आज उत्तराखंड के औली में शुरू हो गया है। यह अभ्यास 13 अक्तूबर तक चलेगा। संयुक्त अभ्यास के उद्घाटन समारोह में कजाकिस्तान के कर्नल करिबयेव नुरलान सेरिकबायविच, कमांडर कन्टिन्जेन्ट और कर्नल योगेश उपाध्याय, कमांडर भारतीय कन्टिन्जेन्ट ने भाग लिया। काजिंद अभ्यास भारत और कजाकिस्तान में वैकल्पिक रूप से आयोजित एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है। अंतिम संस्करण जुलाई 2023 में  कजाकिस्तान में आयोजित किया गया था।

120 कर्मियों वाली भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से पांचवी बटालियन कुमांऊ रेजिमेंट के अलावा भारतीय वायु सेना और सेना के अन्य आर्म्स और सर्विसेज के कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। भारत और कजाकिस्तान के पर्यवेक्षक भी अभ्यास का हिस्सा बनेंगे। 60 कर्मियों वाली कजाकिस्तान की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से लैंड फोर्स, एयर डिफेंस फोर्सेज और एयरबोर्न असॉल्ट ट्रूप के कर्मियों द्वारा किया जाएगा।

Uttarakhand: टिहरी में ततैया के झुंड ने पिता-पुत्र पर किया हमला, दोनों की माैत, गाय चराने जा रहे थे जंगल

India And Kazakhstan Joint Military Exercise KAZIND- 2024 Starts In Uttarakhand Auli From Today
भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास - फोटो : अमर उजाला

काजिंद अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र जनादेश के अध्याय सात के तहत आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है। संयुक्त अभ्यास अर्ध-शहरी और पहाड़ी इलाकों में संचालन पर केंद्रित होगा।

India And Kazakhstan Joint Military Exercise KAZIND- 2024 Starts In Uttarakhand Auli From Today
भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास - फोटो : अमर उजाला

प्रशिक्षण से प्राप्त किए जाने वाले उद्देश्यों में उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, सामरिक स्तर पर संचालन के लिए अभ्यास और परिष्कृत अभ्यास और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
India And Kazakhstan Joint Military Exercise KAZIND- 2024 Starts In Uttarakhand Auli From Today
भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास - फोटो : अमर उजाला

अभ्यास के दौरान किए जाने वाले सामरिक प्रशिक्षण में एक परिभाषित क्षेत्र पर कब्जा करने की आतंकवादी कार्रवाई का जवाब देना, एक संयुक्त कमांड पोस्ट की स्थापना, एक खुफिया और निगरानी केंद्र की स्थापना, एक हेलीपैड लैंडिंग साइट की सुरक्षा, कॉम्बैट फ्री फॉल शामिल होंगे। स्पेशल हेलिबॉर्न ऑपरेशन, कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन के अलावा ड्रोन और काउंटर ड्रोन सिस्टम का उपयोग भी शामिल है।

विज्ञापन
India And Kazakhstan Joint Military Exercise KAZIND- 2024 Starts In Uttarakhand Auli From Today
भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास - फोटो : अमर उजाला

यह अभ्यास दोनों पक्षों को संयुक्त अभियान चलाने की रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने में सक्षम करेगा। संयुक्त अभ्यास से दोनों देशों के सशस्त्र बलों के कर्मियों के बीच अंतर-संचालन और सौहार्द विकसित करने में मदद मिलेगी। इससे रक्षा सहयोग का स्तर भी बढ़ेगा, दोनों मित्र देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मदद मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed