फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनुमान जयंती 2019: दो दिन रहेगी पूर्णिमा, इस खास योग और मुहूर्त में पूजा से बजरंगबली होंगे प्रसन्न

Wed, 17 Apr 2019 04:36 PM IST
अलका त्यागी विनोद चमोली,अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
विनोद चमोली,अमर उजाला, चंबा (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Apr 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
Hanuman jayanti 2019 special coincidance on purnima date and timing

इस वर्ष पूर्णिमा तिथि दो दिन पड़ने से जन्मोत्सव को लेकर असमंजस की स्थिति बन रही है, लेकिन ज्योतिषियों का कहना है कि बल, बुद्धि और शौर्य के प्रतीक श्री हनुमान का जन्म दिवस 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। पूर्णिमा का व्रत 18 अप्रैल और जन्मोत्सव कार्यक्रम 19 अप्रैल को मनाया जाना शास्त्र सम्मत है। वहीं, इस बार शुभ चित्रा नक्षत्र और त्रिपुष्कर योग में हनुमानजी का प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा।

Hanuman jayanti 2019 special coincidance on purnima date and timing

संकटमोचन, अंजनी सुत, पवनपुत्र हनुमान का जन्मोत्सव चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमानजी का प्राकट्य हुआ था। इसलिए इसे हनुमानजी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी भगवान शिव के 11 वें रुद्र अवतार माने जाते हैं। 

Hanuman jayanti 2019 special coincidance on purnima date and timing

18 अप्रैल को सायं 7 बजकर 26 मिनट से पूर्णिमा तिथि शुरू हो रही है। इसके बाद पूर्णिमा 19 अप्रैल को 4 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगी। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक 18 अप्रैल को पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा। 19 अप्रैल को सूर्योदय कालीन मान्यतानुसार 19 अप्रैल को सूर्योदय से दोपहर तक हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया जाना शास्त्र सम्मत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman jayanti 2019 special coincidance on purnima date and timing

उत्तराखंड विद्वत सभा के पूर्व अध्यक्ष पं. उदय शंकर भट्ट ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर चित्रा नक्षत्र और त्रिपुष्कर योग का संयोग वर्षों बाद बन रहा है। भगवान श्रीराम के भक्त हनुमानजी चिरंजीवी हैं। वे सतयुग, रामायण काल और महाभारत काल में भी थे। 

विज्ञापन
Hanuman jayanti 2019 special coincidance on purnima date and timing

तुलसी दास जी ने कलियुग में हनुमानजी की मौजूदगी का उल्लेख किया और बताया कि हनुमानजी की कृपा से ही उन्हें राम-लक्ष्मण के दर्शन प्राप्त हुए। हनुमानजी को कलियुग में धर्म की रक्षा के लिए अमरता का वरदान मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed