अगर आप इंजीनियरिंग करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खास खबर है। इस यूनिवर्सिटी में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के पांच नए कोर्स शुरु होने जा रहे हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से एडमिशन ले सकते हैं।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने इस सत्र से डिप्लोमा इंजीनियरिंग के पांच कोर्स शुरू करने की घोषणा की है। टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से विवि परिसर में स्थापित अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह कोर्स यूनिवर्सिटी के देहरादून और भीमताल परिसर में शुरू होंगे। प्रवक्ता ने बताया कि उद्योग जगत की नई आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रेडी टू इंडस्ट्री इंजीनियर तैयार करने के लिए विवि में टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है।
इन प्रयोगशालाओं में उद्योगों जैसा माहौल बनाकर वहां प्रयोग में लाई जाने वाली नई तकनीकों का प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है, ताकि परिसर से प्लेसमेंट होने के बाद युवाओं को उद्योगों में जाकर दुबारा नई तकनीकें न सीखनी पड़ें।
5 of 7
किताबें
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे छात्र उद्योगों में पहले दिन से ही काम शुरू कर सकते हैं। डिप्लोमा इंजीनियरिंग के मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों को टाटा की लैब्स में ट्रेनिंग की सुविधा दी जाएगी। विवि में पहली बार डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स की शुरुआत की गई है।