फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chardham Yatra: बर्फबारी के बाद खिली धूप तो चारों धाम में दिखा अद्भुत नजारा, दर्शन को उमड़े यात्री, तस्वीरें

Tue, 09 May 2023 11:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 May 2023 11:24 AM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Beautiful view seen after Snowfall in Chardham Pilgrims huge Crowd photos
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

चारधाम में सोमवार को दोपहर बाद बर्फबारी हुई। मंगलवार को जब धूप खिली तो बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में अद्भुत नजारा दिखा। चारधाम में दर्शन को पहुंचे तीर्थयात्रियों में उत्साह बना हुआ है। जिससे यात्री ठंड की परवाह किए जमी बर्फ का लुत्फ उठाते दिखे। 



Kedarnath Dham: पुनर्निर्माण सामग्री लेकर केदारनाथ पहुंचा चिनूक, छह से 9 बजे तक बंद रही हेली सेवा

चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद 16 दिनों में 5.51 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधामों में दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में रोजाना बारिश व बर्फबारी के बावजूद दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ रही है।

Chardham Yatra 2023 Beautiful view seen after Snowfall in Chardham Pilgrims huge Crowd photos
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को चारोंधाम में 46279 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसमें केदारनाथ धाम में 21014, बदरीनाथ धाम में 10025, गंगोत्री में 8453 और यमुनोत्री धाम में 6787 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

Chardham Yatra 2023 Beautiful view seen after Snowfall in Chardham Pilgrims huge Crowd photos
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ पहुंचीं दिल्ली की तीर्थयात्री प्रीती सिंह ने कहा कि उन्होंने पहली बार इतनी करीब से बर्फबारी होती देखी। बर्फबारी से बदरीनाथ केप्राकृतिक सौंदर्य में भी निखार आ गया है। बर्फबारी से धाम में पड़ रही ठंड को देखते हुए नगर पंचायत की ओर से जगह-जगह पर अलाव की वव्यवस्था कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Beautiful view seen after Snowfall in Chardham Pilgrims huge Crowd photos
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

सुहावने मौसम के बीच सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए सुबह ही यात्री रवाना होने शुरू हो गए। आज केदारनाथ धाम में भी बीते दिनों की अपेक्षा यात्रियों की भीड़ अधिक रही। इस दौरान बाबा के दर्शन के लिए भी लाइन लगी है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Beautiful view seen after Snowfall in Chardham Pilgrims huge Crowd photos
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

मौसम में सुधार के बाद यह पहला मौका है जब मंदिर परिसर शिव भक्तों से खचाखच भरा है। केदारनाथ में भक्तों को बर्फ, बारिश और तेज धूप से बचाने के लिए मंदिर परिसर में तिरपाल की रेन शेल्टर लगाई गई है। परिसर में भक्तों को कतारबद्ध करने के लिए स्टील की रेलिंग लगाई गई है, जिसके ऊपर से रेन शेल्टर लगाई गईं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed