{"_id":"57dfb00e4f1c1b3f6ba82203","slug":"wife-and-daughter-murdered-accused-drunken-husband-was-sitting-in-the-car","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां और बेटे की गला रेतकर हत्या, कार में पति मिला बेसुध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां और बेटे की गला रेतकर हत्या, कार में पति मिला बेसुध
Mon, 19 Sep 2016 08:30 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल
Updated Mon, 19 Sep 2016 08:30 PM IST
सार
- हरोड़ा के रास्ते पर खड़ी कार को देख ग्रामीणों ने दी थी सूचना
- धारदार हथियार से किया गया है महिला और बच्चे की हत्या
विज्ञापन
1 of 4
murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गागलहेड़ी (सहारनपुर) में हरोडा़ गांव में जाने वाले रास्ते पर सोमवार दोपहर बीट गाडी़ में महिला व बच्चे के खून से लथपथ गर्दन कटे शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर डॉग स्क्वायड के साथ पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि कार में बेहोशी की हालत में मिले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कार में मिली दोनो की लाश
2 of 4
murder
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार दोपहर 12 बजे गांव हरोडा़ मीट फैक्ट्री के रास्ते पर ग्रामीणों ने संदिग्ध हालत में बीट कार को देखा, पास जाकर देखा तो लोगों के होश उड़ गए। कार में ड्राइवर सीट पर एक युवक बेहोशी की हालत में बैठा मिला। उसके बराबर वाली सीट पर बच्चे की गर्दन कटी लाश और पिछली सीट पर महिला की गर्दन कटी लाश नजर आई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को देखते हुए मौके पर ही डॉग स्क्वायड को बुला लिया गया। पुलिस ने बेहोशी की हालत में ड्राइवर सीट पर बैठे युवक को बाहर निकाला और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने बताया कि हरिद्वार से आते समय दो युवकों ने लिफ्ट ली ओर मेरी पत्नी एवं बच्चे को मार डाला।
मासूम की उम्र थी पांच साल
3 of 4
murder
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में युवक ने अपना नाम विजय पुत्र सुब्बा सिंह निवासी ग्राम एबला थाना भुटाना, करनाल बताया। उसने बताया कि वह पीपली पॉवर हाउस कुरूक्षेत्र हरियाणा में विद्युत निगम में लाइनमैन है। उसने मृतकों में उसकी पत्नी सीमा उम्र 28 वर्ष व बच्चा जश्न 5 वर्ष बताया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड, फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। डॉग स्क्वायड भी 200 मीटर दूर ईख के खेत में जाकर रुक गया। बेहोशी की हालत में मिले युवक को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कर रही जांच
4 of 4
murder
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि पहली नजर में प्रतीत हो रहा है कि बेहोशी की हालत में मिले युवक ने ही अपनी पत्नी और बेटे की हत्या की है। हालांकि अभी पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना का खुलासा हो सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।