{"_id":"59c7437e4f1c1b27688b62a8","slug":"honeypreet-is-killed-by-ram-rahim-says-rakesh-sawant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिंदा नहीं हनीप्रीत, मरवा दिया राम रहीम ने, जानिए किसने किया ये चौंकाने वाला दावा?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिंदा नहीं हनीप्रीत, मरवा दिया राम रहीम ने, जानिए किसने किया ये चौंकाने वाला दावा?
Sun, 24 Sep 2017 11:13 AM IST
जगदीश जोशी
जगदीश जोशी
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हनीप्रीत के गायब होने को लेकर चल रही खबरों के बीच एक ऐसा दावा सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। दावा है कि हनीप्रीत जिंदा नहीं है...
2 of 5
(फिल्म)
- फोटो : NDTV
हनीप्रीत के गायब होने को लेकर बॉलीवुड अदाकार राखी सावंत के भाई राकेश सावंत ने चौंकाने वाला बयान दिया है। राकेश ने खुलासा किया है कि हनीप्रीत अब जिंदा ही नहीं है। उन्हें यकीन है कि गुरमीत राम रहीम ने उसको मरवा दिया है। क्योंकि हनीप्रीत राम रहीम के ऐसे कई राज जानती थीं, जिससे राम रहीम की मुश्किलें बढ़ सकती थीं।
3 of 5
फाइल
राकेश सावंत के अनुसार राम रहीम ने अपने समर्थकों को पहले ही बोल रखा था कि अगर उसे जेल होती है तो हनीप्रीत को मरवा दे। सावंत ने दावा किया कि यह उनका संदेह नहीं बल्कि यकीन है। उन्होंने कहा कि वह राम रहीम पर बन रही बायोपिक ‘अब होगा इंसाफ’ में हनीप्रीत के किरदार को कुछ इस तरह से पेश करने जा रहे हैं। फिल्म में गुरमीत राम रहीम की ओर से हनीप्रीत को अपने खास समर्थकों की ओर से मरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फाइल
सावंत ने कहा कि 2008 में उन्होंने फिल्म ‘वफा-ए डैडली लव स्टोरी’ बनाई थी। इसमें अदाकार राजेश खन्ना और लैला खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के कुछ सालों के बाद लैला खान गायब हो गई थीं। तब उन्होंने ही पुलिस को उसकी हत्या होने की बात कही थी।
विज्ञापन
5 of 5
मगर मुंबई के पुलिस कमिश्नर राकेश मौर्य इस बात को न मानते हुए लैला खान के आतंकवादी होने और दुबई में छिपे होने की बात कहकर केस को रफा-दफा कर रहे थे। इसके चार माह बाद इगतपुरी स्थित लैला खान के निवास से पुलिस को सात नर कंकाल मिले, जो उनके परिवार के थे। तब भी मेरी बात सची निकली थी। राकेश सावंत ने दावा किया कि अब कुछ ऐसा ही गुरमीत राम रहीम केस में भी सामने आने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।