यूनाइटे किंगडम में एक महिला का तीन बार रेप किया गया और वारदात की रात ही उसे अपना सुसाइड नोट लिखने पर भी मजबूर किया गया है। पीड़िता क्रिस्टी टॉल्सन (31) ने खुद इस खौफनाक वारदात को बयां किया, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए।
तीन बार रेप करने के बाद पति ने लिखवाया सुसाइड नोट, पत्नी ने बयां की दास्तां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2008 में करीब आए क्रिस्टी और मार्टिन के बीच शुरुआत में बहुत प्यार था लेकिन क्रिस्टी के मुताबिक 4 महीने के अंदर ही मार्टिन का व्यवहार बदल गया और वह उससे रोज झगड़े करने लगा। साल 2012 में दोनों को एक लड़की हुई जो कi समय से पहले पैदा हुई थी और 8 महीने के अंदर उसकी मौत हो गई।
मार्टिन बच्ची की मौत के लिए क्रिस्टी को जिम्मेदार ठहराता था। साल 2013 में क्रिस्टी को मार्टिन ने गर्भपात गिराने के लिए कहा पर वह नहीं मानी। क्रिस्टी ने लड़के को जन्म दिया। इसके बाद 2015 में क्रिस्टी दोबारा मा बनी। लेकिन फरवरी 2016 में वह काली रात आई जिस दिन क्रिस्टी ने मौत को सबसे करीब से देखा।
क्रिस्टी ने बताया कि कुछ दिनों वो मार्टिन के साथ फिल्म देख रही थी जिसमें रेप का एक सीन आया। इसके बाद मार्टिन अक्सर क्रिस्टी से सेक्स के दौरान एक रेप पीड़िता बनने को कहता था और खुद रेपिस्ट बनना चाहता था। एक दिन क्रिस्टी और मार्टिन बाहर से घर लौटे तो वह फिर से वही जिद्द करने लगा।
उस दिन सिरफिरे मार्टिन ने क्रिस्टी को पीटना शुरू कर दिया और तीन बार रेप किया। इस दौरान क्रिस्टी ने पुलिस को बुलाना चाहा लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई। वह किसी तरह अपनी मां को मैसेज कर पाई। इस दौरान क्रिस्टी ने अपने बच्चों को लेकर भागने की कोशिश की पर मार्टिन ने उसे पकड़ लिया और अत्याचार करने लगा।