{"_id":"5ac60e744f1c1ba8618b57e3","slug":"now-shikhar-dhawan-smashes-shahid-afridi-on-kashmir-conflict-tweet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब गब्बर का फूटा शाहिद अफरीदी पर गुस्सा, बोले- कश्मीर पर ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत नहीं","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
अब गब्बर का फूटा शाहिद अफरीदी पर गुस्सा, बोले- कश्मीर पर ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत नहीं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 05 Apr 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर मुद्दे पर किए गए अपने विवादित ट्वीट के चलते पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी घिरते जा रहे हैं। गौतम गंभीर, विराट कोहली, सुरेश रैना, सचिन और कपिल देव जैसे दिग्गजों के बाद अब टीम इंडिया के एक और खतरनाक खिलाड़ी ने अफरीदी को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
- फोटो : File
अब टीम इंडिया के 'गब्बर' शिखर धवन ने अफरीदी को सलाह देते हुए कहा कि ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत नहीं, अपने देश का हाल देखो। धवन ने ट्वीट किया, 'पहले खुद के देश की हालत सुधारो। अपनी सोच अपने पास रखो। अपने देश का जो हम कर रहे हैं वो अच्छा ही है और आगे जो करना है वो भी हमें अच्छे से पता है। ज्यादा दिमाग मत लगाओ शाहिद अफरीदी!'
Pehle khudke desh ki haalat sudharo. Apni soch apne paas rakho. Apne desh ka joh hum kar rahe hai woh acha hi hai aur aage jo karna hai woh humein ache se pata hai. Zyaada dimaag mat lagao @SAfridiOfficial
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) April 5, 2018
दरअसल, गत मंगलवार को अफरीदी ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'भारत के कब्जे वाले कश्मीर की स्थिति बेहद दुखद और चिंताजनक हैं। वहां आत्म निर्णय और आजादी की आवाज को दबाने के लिए दमनकारी सत्ता द्वारा बेगुनाहों को मार दिया जाता है। आश्चर्य होता है कि UN और दूसरी अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं कहां हैं और ये संस्थाएं खूनखराबा रोकने के लिए कोई कदम क्यों नहीं उठा कर रही है।'
Appalling and worrisome situation ongoing in the Indian Occupied Kashmir.Innocents being shot down by oppressive regime to clamp voice of self determination & independence. Wonder where is the @UN & other int bodies & why aren't they making efforts to stop this bloodshed?
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) April 3, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
इस ट्वीट के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी गौतम गंभीर ने जमकर लताड़ लगाई थी। उन्होंने कहा था कि, अफरीदी केवल यूएन की तरफ देख रहे हैं। उनके शब्दों में यूएन का मतलब उनके पुराने शब्दकोश में 'अंडर नाइनटीन' है, जो उनकी एज ब्रैकेट है। मीडिया रिलेक्स रहे। वह डिसमिसल पर नो बॉल का जश्न मना रहे हैं।'
विज्ञापन
गंभीर के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी अफरीदी को कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, भारतीय होने के नाते आप वह कहते हैं जो आपके देश के लिए सबसे अच्छा है और मेरे हित हमेशा देश के फायदे के लिए हैं। यदि कोई इसका विरोध करता है तो मैं कभी उसका समर्थन नहीं करूंगा।'