टी20 विश्व कप 2026 का समापन भारत की जीत के साथ हो गया। टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता और इस प्रारूप में तीसरी बार विजेता बनने वाली पहली टीम बन गई। इसी के साथ भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव खिताब जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए। वह टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाले नौवें कप्तान बन गए।
यह टी20 विश्वकप का 10वां संस्करण था। अब तक नौ कप्तान चैंपियन बने हैं और छह देश चैंपियन बने हैं। भारत ने 2007, 2024 और 2026 में सबसे ज्यादा तीन खिताब जीते हैं। वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016 और इंग्लैंड ने 2010 और 2022 में दो-दो खिताब जीते हैं। हालांकि, खिताब के मामले में सबसे सफल कप्तान डैरेन सैमी हैं। उनकी ही कप्तानी में वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016 में खिताब अपने नाम किया था। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन नौ कप्तानों के बारे में, जिन्होंने अब तक टी20 विश्व कप में कामयाबी चखी है।
2 of 11
धोनी और विजेता टीम इंडिया
- फोटो : PTI/ICC
1. एमएस धोनी
टी20 विश्व कप के पहले संस्करण में भारतीय टीम ने एमएस धोनी के नेतृत्व में खिताब जीता था। टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया था और खिताब पर कब्जा जमाया था। धोनी के नाम टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने टी20 विश्व कप के छह संस्करणों में टीम इंडिया की कप्तानी की। धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप में 33 मैच खेले और 21 में जीत हासिल की। 11 मैच में हार मिली और एक मैच बेनतीजा रहा।
3 of 11
यूनिस खान
- फोटो : younusk75 instagram
2. यूनिस खान
2009 में पाकिस्तान ने यूनिस खान की कप्तानी में खिताब जीता। फाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराया था। हालांकि, इसके बाद पाकिस्तान कभी टी20 विश्व कप नहीं जीत सका। यूनिस की कप्तानी में पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में सात मैच खेले और पांच में जीत हासिल की। दो में टीम को हार मिली। 2009 टी20 विश्व कप के बाद ही यूनिस को कप्तानी से हटा दिया गया था। 2010 में शाहिद अफरीदी कप्तान थे।
4 of 11
जेसन रॉय और पॉल कॉलिंगवुड
- फोटो : ANI
3. पॉल कॉलिंगवुड
2010 में इंग्लैंड ने पॉल कॉलिंगवुड की कप्तानी में खिताब पर कब्जा जमाया था। फाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराया था। हालांकि, कॉलिंगवुड का बतौर कप्तान टी20 विश्व कप में मैच जीतने का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप में कुल 17 मैच खेले और आठ में जीत हासिल की। आठ मैचों में टीम को हार मिली। एक मैच बेनतीजा रहा।
4. डैरेन सैमी
टी20 विश्व कप इतिहास के सबसे सफल कप्तान (खिताब के मायनों में) सैमी ने 2012 में वेस्टइंडीज को पहली पर इस प्रारूप का चैंपियन बनाया था। क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन से सजी टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 36 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। इसके बाद उनकी कप्तानी में 2016 में भी वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बनी थी। वह दो टी20 विश्व कप जीतने वाले अकेले कप्तान हैं। सैमी की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप में कुल 18 मैच खेले हैं और 11 में जीत हासिल की है। पांच में टीम को हार का सामना करना पड़ा। एक मैच टाई रहा और एक मैच बेनतीजा रहा है।