फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवराज का दर्द, बोले- 'क्रिकेट ने सब कुछ दिया, जब अलविदा कहूं तो अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में रहूं'

Mon, 07 Jan 2019 08:26 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 07 Jan 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
Yuvraj singh still hope to selection for world cup 2019
yuvraj singh - फोटो : pti

दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने रविवार को कहा कि वह आगामी विश्व कप की टीम में जगह बनाने के लिए 'अपना सर्वश्रेष्ठ' प्रदर्शन करना चाहेंगे।


 

Yuvraj singh still hope to selection for world cup 2019
yuvraj singh

बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के लिए यहां पहुंचे युवराज ने कहा, 'क्रिकेट ने मुझे सब कुछ दिया है। मैं चाहता हूं जब मैं इस खेल को अलविदा कहूं तो अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में रहूं। मैं किसी पछतावे के साथ नहीं जाना चाहता हूं।' 

Yuvraj singh still hope to selection for world cup 2019
yuvraj singh

आईपीएल की नीलामी में पंजाब के 37 साल के इस बल्लेबाज को मुंबई इंडियन ने उनके आधार मूल्य पर टीम से जोड़ा है। युवराज इस टी20 टूर्नामेंट के जरिए वापसी करना चाह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuvraj singh still hope to selection for world cup 2019
yuvraj singh 6

उन्होंने कहा, 'मैं अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश कर रहा हूं। यह हमारा आखिरी (ग्रुप चरण) रणजी ट्रॉफी मैच है और देखते हैं क्वालीफाई कर पाते है या नहीं। इसके बाद राष्ट्रीय टी20 टूर्नामेंट और आईपीएल है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर खुद के साथ अच्छा होने की उम्मीद करूंगा।' युवराज ने इस मौके पर ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने के करीब पहुंची विराट कोहली की नेतृत्व वाली भारतीय टीम की तारीफ की।

विज्ञापन
Yuvraj singh still hope to selection for world cup 2019
pujara virat

उन्होंने कहा, 'जाहिर है कि हमारी बल्लेबाजी में अनुभव की कमी थी लेकिन खिलाड़ियों का शानदार प्रयास रहा। खासकर चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। निचले क्रम में ऋषभ पंत को बड़ा स्कोर बनाते देखना अच्छा अनुभव रहा।' इनपुट-भाषा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed