ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज क्रिस लिन ने अबु धाबी में खेली जा रही टी0-10 लीग में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। सोमवार को लिन ने मराठा अरेबियंस के लिए खेलते हुए 30 गेंदों में 91 जड़ दिए। लीन की इस पारी के बाद टीम इंडिया स्टार ऑलराउंडर रहे युवराज सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर तंज कसते हुए कहा कि क्रिस लिन को रिटेन ना कर केकेआर ने बड़ी गलती कर दी है। युवराज ने यहां तक कहा है कि मैं शाहरुख खान से इसका जिक्र करूंगा।
2 of 4
क्रिस लिन
- फोटो : सोशल मीडिया
लिन ने अपनी आक्रामक पारी में 9 चौके और सात छक्के लगाए। युवराज सिंह ने लिन की पारी के बाद उनकी तारीफ करते हुए कहा कहा कि क्रिस लिन ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। मैंने उन्हें आईपीएल में खेलते हुए देखा है, उन्होंने केकेआर के लिए कई धमाकेदार पारियां खेली हैं। युवराज ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि आखिर क्यों केकेआर ने लिन को रिलीज कर दिया। ये एक गलत फैसला है, मैं जरूर शाहरुख खान को मैसेज भेजूंगा।
3 of 4
क्रिस लिन और सुनील नरेन
- फोटो : सोशल मीडिया
मालूम हो कि लीन को केकेआर ने अपनी टीम से बाहर किया है और अब वो अगले सीजन के ऑक्शन में बिकेंगे। क्रिस लिन को आईपीएल 2018 से पहले केकेआर ने 9.6 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा था। क्रिस लिन का आईपीएल रिकॉर्ड भी अच्छा है। उन्होंने आईपीएल में 41 मैचों में 140.65 के स्ट्राइक रेट से 1280 रन बनाए हैं। लिन ने आईपीएल में 10 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 93 रन है। इसके बावजूद क्रिस लिन को कोलकाता ने रीटेन नहीं किया।
लिन की इस पारी को देखकर केकेआर को जरूर अफसोस हो रहा होगा। टी-10 लीग में ये किसी भी बल्लेबाज का बेस्ट स्कोर है। उन्होंने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स के 87 रनों के रिकॉर्ड को पछाड़ दिया। लिन ने इस मैच में 18 गेंदों में अर्धशतक ठोका था। इसी पारी को देखते हुए युवराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शायद केकेआर से लिन को लेकर गलती हो गई है।