फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर दिखेगा युवराज सिंह का रौबीला अंदाज, अब इस लीग में करेंगे छक्के की बारिश

Fri, 18 Oct 2019 08:00 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 18 Oct 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh can play in Abu Dhabi T-10 league
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके युवराज सिंह जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं। युवराज सिंह के अबू धाबी टी-10 लीग में शामिल होने की खबरें जोरों पर है। टूर्नामेंट के अध्यक्ष ने खुलासा किया कि भारत के पूर्व मध्यक्रम के बल्लेबाज युवराज के साथ बातचीत अंतिम चरण में हैं।

Yuvraj Singh can play in Abu Dhabi T-10 league
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

टूर्नामेंट का मसौदा बुधवार को रखा गया था और इसमें किसी भारतीय को नहीं लिया गया था। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लीग के अध्यक्ष, शाजी उल मुल्क ने कहा कि जल्द ही युवराज सिंह इस लीग में खेलते नजर आएंगे।

Yuvraj Singh can play in Abu Dhabi T-10 league
harbhajan singh

बता दें कि बीसीसीआई के नियमों के अनुसार भारतीय खिलाड़ी अपने रिटायरमेंट के बाद ही बाहरी लीग में खेल सकते हैं। इसी कारण से, हरभजन सिंह ने 'द हंड्रेड' लीग के प्लेयर्स ड्राफ्ट से अपना नाम वापस ले लिया था। हालांकि, युवराज सिंह ने इस साल जून में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी और इससे वह लीग के में खेलने के लिए उपलब्ध हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuvraj Singh can play in Abu Dhabi T-10 league
टी -10 क्रिकेट लीग - फोटो : Social Media

अबू धाबी टी-10 लीग का यह तीसरा सीजन है, जो 15 से 24 नवंबर तक जारी रहेगी। इस लीग में 8 टीमें भाग लेंगी। लसिथ मलिंगा, थिसारा परेरा (बांग्ला टाइगर्स) और निरोशन डिकवेला (अबू धाबी) सहित श्रीलंका के टी-20 सितारे भी इस सीजन की कार्रवाई का हिस्सा होंगे। इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कोच ट्रेवर बेलिस को अबू धाबी फ्रैंचाइजी के कोच के रूप में नियुक्त किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed