{"_id":"5e60a3bc8ebc3eeb4e6de263","slug":"would-have-been-good-to-have-reserve-day-heather-knight-gutted-after-england-exit-t20-world-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World T20: भारत के फाइनल में पहुंचते ही टूटा अंग्रेजों का दिल, कैमरे में कैद हुए मायूस चेहरे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World T20: भारत के फाइनल में पहुंचते ही टूटा अंग्रेजों का दिल, कैमरे में कैद हुए मायूस चेहरे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
हीथर नाइट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महिला टी-20 विश्व कप के पहला सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाना था, लेकिन बारिश ने खेल बिगाड़ दिया। सिडनी में बारिश ने ऐसा कहर ढाया कि बिना टॉस हुए ही मैच रद्द हो गया। लीग मैच में जीत से मिले अंकों के आधार पर भारतीय टीम ने पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। मैच के रद्द होने के कारण इंग्लैंड की टीम की कप्तान हीथर नाइट काफी निराश नजर आईं।
2 of 4
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
हीथर नाइट ने इस दुर्भाग्यपूर्ण मैच के बारे में कहा कि बड़ी निराशा होती है कि आपका सफर वर्ल्ड कप से इस तरह समाप्त होता है। उन्होंने कहा कि सच पूछो तो हम इस तरह से टी-20 विश्व कप का अंत नहीं चाहते थे, लेकिन आप कुछ कर भी नहीं सकते। बेहतर होता कि सेमीफाइनल के लिए एक रिजर्व डे होता। नाइट ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच गंवाना हमें भारी पड़ गया। हम फाइनल में पहुंच सकते थे, इसकी उम्मीद हमें थी।
3 of 4
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
मालूम हो कि इंग्लैंड इस टी-20 विश्व कप के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ा था, लेकिन उसे हार मिली थी। हीथर ने आगे कहा कि मौसम ने सारा खेल खराब कर दिया। हम सेमीफाइनल के लिए पूरी तरह से तैयार थे, लेकिन निराशा हाथ लगी। उन्होंने अपनी टीम की खिलाड़ियों के बारे में कहा कि सारा ग्लेन और सोफी एकलेस्टोन ने शानदार प्रदर्शन किया। इसलिए वो थोड़ी निराश हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छे तरीके से नहीं हुई, लेकिन हमने बाद में बेहतरीन खेल दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
आईसीसी के नियम के मुताबिक किसी भी टी-20 मुकाबले का परिणाम निकलने के लिए कम से कम 10-10 ओवर का खेल होना जरूरी है, लेकिन पहले सेमीफाइनल में बारिश थमी नहीं। इसकी वजह से टॉस तक नहीं हो पाया और मुकाबला रद्द हो गया। ऐसे में नियम यह कहता है कि जिस टीम के पास बेहतर नेट रन रेट और ज्यादा पॉइंट हो, वह फाइनल में पहुंच जाएगा। इस नियम के आधार पर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।