टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने सुपरफैन से किया हुआ वादा निभाया है। कोहली ने 87 साल की चारुलता पटेल के लिए भारत-श्रीलंका मैच की टिकट भेजी, साथ ही उनके लिए स्पेशल मैसेज भी लिख कर भेजा।
{"_id":"5d209fa18ebc3e6cf35f910f","slug":"world-cup-2019-virat-kohli-keeps-his-promise-arranges-tickets-for-87-year-old-charulata-patel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: विराट ने निभाया वादा, दादी मां को भेजा मैच का टिकट और यह खास संदेश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: विराट ने निभाया वादा, दादी मां को भेजा मैच का टिकट और यह खास संदेश
Sat, 06 Jul 2019 07:57 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 06 Jul 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
चारुलता पटेल
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली मैसेज
- फोटो : social Media
विराट ने लिखा कि, 'प्रिय चारुलताजी, हमारी टीम के लिए आपका प्यार व जुनून प्रेरणादायक है और मैं उम्मीद करता हूं कि आप अपने परिवार के साथ खेल का आनंद लेंगी। ढेर सारा प्यार विराट।' बीसीसीआई ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
चारुलता पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
बर्मिंघम में खेले गए भारत-बांग्लादेश के बीच मैच के दौरान 87 साल की चारुलता पटेल पूरे जोश और जुनून के साथ टीम इंडिया का सपोर्ट करती नजर आई थीं। जिसके बाद उनकी तस्वीर पीले रंग के बाजे (वुवुजेला) के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बांग्लादेश के मैच के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा चारुलता से मिले थे, जिसके बाद दोनों के साथ उनकी तस्वीर और वीडियो खूब वायरल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
चारुलता पटेल , विराट कोहली
- फोटो : social media
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट कर चारुलता का आभार भी जताया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि ‘हम अपने सभी प्रशंसकों और खासकर चारुलता पटेल जी को उनके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहेंगे। साथ ही उन्होंने चारुलता पटेल से मिलकर उनके लिए मैच का टिकट भेजने के लिए वादा किया था और कोहली ने अपना किया वादा पूरा भी किया है।
बता दें कि एक बार फिर से चारुलता पटेल जी भारत-श्रीलंका का मैच देखने और टीम को चीयर करने स्टेडियम में पहुंची हैं।
बता दें कि एक बार फिर से चारुलता पटेल जी भारत-श्रीलंका का मैच देखने और टीम को चीयर करने स्टेडियम में पहुंची हैं।