फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संन्यास की खबरों के बीच पहली बार सामने आए धोनी, जमकर निकाली दिल की भड़ास

Sat, 06 Jul 2019 06:36 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 06 Jul 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: MS Dhoni says Some people want me to quit before Sri Lanka game
एमएस धोनी

भारत शनिवार को लीड्स में श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप 2019 का अपना अंतिम लीग मैच खेलेगा। अपना चौथा विश्व कप में खेल रहे अनुभवी विकेटकीपर एमएस धोनी के भविष्य के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं। जबकि कुछ लोगों ने अनुमान लगाया है कि यह विश्व कप धोनी का आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। कुछ अन्य विशेषज्ञों की माने तो धोनी विश्व कप के बाद भी वनडे सीरीज में खेलना जारी रखेंगे।


 
World Cup 2019: MS Dhoni says Some people want me to quit before Sri Lanka game
एम एस धोनी - फोटो : social Media

समाचार चैनल एबीपी न्यूज की रिपोर्ट में एक रिपोर्टर ने दावा किया है कि धोनी ने खुद अपने क्रिकेट से रिटायरमेंट के सवाल पर जबाव दिया है। धोनी ने अपने अनौपचारिक अंदाज में जवाब दिया कि वह खुद नहीं जानते कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से कब संन्यास लेंगे।

World Cup 2019: MS Dhoni says Some people want me to quit before Sri Lanka game
एमएस धोनी

धोनी ने एबीपी न्यूज से कहा है कि 'मुझे नहीं पता कि मैं कब संन्यास लूंगा। लेकिन बहुत से लोग चाहते हैं कि मैं कल के मैच से पहले यानी श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले ही संन्यास ले लूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: MS Dhoni says Some people want me to quit before Sri Lanka game
एम एस धोनी - फोटो : social Media

कुछ दिन पहले पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि विश्व कप में भारत का आखिरी मैच एमएस धोनी के करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि 'आप एमएस धोनी को फैसले का कभी अंदाजा नहीं लगा सकते।

विज्ञापन
World Cup 2019: MS Dhoni says Some people want me to quit before Sri Lanka game
MS Dhoni - फोटो : Social Media

हलांकि यह संभावना नहीं है कि वह इस विश्व कप के बाद भारत के लिए खेलना जारी रखेंगे। धोनी के संन्यास को लेेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। अभी तक केवल उनके संन्यास को लेकर सिर्फ अटकलें ही लगाई जा रही हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed