टीम इंडिया भले ही वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गई हो, लेकिन इसके बावजूद भी भारतीय टीम पर आईसीसी धन वर्षा करने वाला है। आइए जानते हैं कि क्यों और कैसे टीम इंडिया पर पैसों की बरसात होने वाली है।
2 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : social media
वर्ल्ड कप 2019 के लिए आईसीसी ने इस बार 70 करोड़ रुपये की इनामी राशि जारी की है। इसी 70 करोड़ रुपये में से टीम इंडिया को साढ़े सात करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मिलेगी। आईसीसी और क्रिकेट वर्ल्ड कप आयोजकों की माने तो टीम इंडिया को सेमीफाइनल में हारने बाद भी 7.60 करोड़ रुपए तीन अलग-अलग आधारों पर मिलेंगे।
आईसीसी के नियम के तहत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली यानि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को तकरीबन 5.5 करोड़ रुपए की इनामी राशी दी जाएगी। लीग फेज में एक लीग मैच जीतने वाली टीम को 28 लाख रुपये मिलेंगे और मैच रद्द होने की स्थिति में दोनों टीमों को 14-14 लाख रुपए दिए जाएंगे।
4 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तरह टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के कारण 5.50 करोड़, सात मैचों में जीत के लिए 1.96 करोड़ (7 मैचों के लिए 28-28 लाख रुपये) भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक मैच रद हुआ था, उसके के 14 लाख रुपए। यानी कुल मिलाकर भारतीय टीम को 7.60 करोड़ रुपए मिलने वाले हैं। वहीं फाइनल जीतने वाली टीम को 28 करोड़ और उपविजोता टीम को 14 करोड़ रुपए की इनामी राशी मिलेगी।