विश्व कप 2019 में श्रीलंका के खिलाफ अपने आखिरी लीग मुकाबले में टीम इंडिया लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर दो बड़े बदलाव के साथ उतरी है। भारतीय टीम श्रीलंका को मात देकर विश्व कप की अंकतालिका में सबसे उपर काबिज होना चाहेगी। आइए जानते हैं किन 11 खिलाड़ियों के साथ भारत आज श्रीलंका के खिलाफ उतरा है और किसे जगह मिली है आज अंतिम 11 में।
जडेजा को पहली बार मिली विश्व कप 2019 टीम में जगह, श्रीलंका के खिलाफ टीम में दो बड़े बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर्स
टीम इंडिया की ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर से रोहित शर्मा और केएल राहुल के कंधों पर है। टीम को रोहित से आज बड़ी पारी की उम्मीद होगी। रोहित इस टूर्नामेंट में शानदार लय में नजर आ रहे हैं। रोहित ने अब तक रिकॉर्ड चार शतक की मदद से 544 रन बनाए हैं।
मिडिल ऑर्डर
नंबर तीन पर कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करेंगे। विराट शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। विराट ने लगातार पांच अर्धशतक जड़े हैं। इस मैच में विराट को जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेकर टीम के लिए अधिक रन बनाने होंगे। आज दिनेश कार्तिक को एक बार फिर मौका दिया गया है। नंबर चार पर यही अपना खेल दिखाते नजर आएंगे। ऋषभ पंत को एक बार फिर से अंतिम 11 में मौका मिला है। आज के मुकाबले में टीम उनसे उम्मीद करेगी वह तेजी से कुछ रन बटोरे।
विकेटकीपर
एमएस धोनी के हाथों में एक बार फिर से विकेट के पीछे और मध्यक्रम बल्लेबाजी की कमान होगी। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में धोनी की धीमी पारी की खूब आलोचना हुुई थी। ऐसे में उनके बल्ले से तेजी से रन निकले, ये उनके फैंस भी देखना चाहते हैं। एक और खास बात यह है कि आज भी टीम चार विकेटकीपर्स (केएल राहुल, धोनी, कार्तिक और पंत) के साथ टीम में उतरी है।
ऑलराउंडर
हार्दिक पांड्या आज फिर श्रीलंका के खिलाफ गेंद और बल्ले दोनों के साथ मैदान पर कमाल करते नजर आएंगे। उनके साथ आज रवींद्र जडेजा को भी मौका मिला है। यह पहला मौका है जब जडेजा विश्व कप 2019 की प्लेइंग XI टीम में शामिल है।