अभ्यास का दौर खत्म हुआ अब असल परीक्षा की बारी है। गुरुवार से इंग्लैंड और वेल्स की सरजमीं पर क्रिकेट इतिहास के 12वें विश्व कप के लिए दुनिया की 10 सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच घमासान शुरू हो चुका है। 11 मैदानों पर 48 मुकाबलों के बाद विश्व विजेता सामने आएगा। देखना यह होगा कि क्रिकेट की दुनिया को नया विश्व चैंपियन मिलता है या फिर ऑस्ट्रेलिया (पांच), वेस्टइंडीज (दो), भारत (दो), पाकिस्तान (एक), श्रीलंका (एक) की झोली में विश्व कप की चमचमाती ट्रॉफी गिरती है।
शुरू हो गया World Cup 2019, जानिए किस टीम में कितना दम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बात दावेदारों की करें तो क्रिकेट प्रेमियों की जुबां पर मेजबान इंग्लैंड, भारत, ऑस्ट्रेलिया का नाम आ रहा है। सचिन तेंदुलकर ने भी इन तीनों के साथ पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने का दावेदार बताया है, लेकिन वेस्टइंडीज ने अभ्यास मुकाबलों में न्यूजीलैंड के खिलाफ 421 का पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर बता दिया है कि उन्हें हल्के में लेने की जरूरत नहीं है। अब अभ्यास मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने जहां सर्वाधिक प्रभावित किया है तो अन्य दावेदारों ने भी अपनी खामियों को दूर किया है।
भारत
- आईसीसी रैंकिंग-दो, विश्व विजेता दो बार, पहला मुकाबला पांच जून को दक्षिण अफ्रीका से
विराट की टीम इस विश्व कप में खिताब की प्रबल दावेदार है। दो अभ्यास मैचों के बाद जहां केएल राहुल के शतक ने नंबर चार को लेकर चल रही बहस को विराम दिया है तो वहीं इंग्लिश कंडीशन में स्विंग गेंदबाजी के बीच टॉप ऑर्डर की विफलता ने दुविधा की स्थिति बना रखी है। चाहें सचिन तेंदुलकर हों या फिर सुरेश रैना दोनों ने विश्व कप की सफलता में टॉप तीन बल्लेबाजी क्रम को अहम माना है।
विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ 47 रन जरूर बनाए, लेकिन शिखर और रोहित स्विंग के खिलाफ परेशान नजर आए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ कुलदीप यादव और युजवेंदर चहल की फिरकी ने राहत दी है, लेकिन रैना के मुताबिक अगर भारतीय टीम को विश्व कप जीतना है तो उसे जिगर के साथ निडर होकर खेलना होगा।
इंग्लैंड
- आईसीसी रैंकिंग-एक, उप विजेता तीन बार, पहला मुकाबला आज दक्षिण अफ्रीका से
दुनिया भर के क्रिकेट पंडितों ने इस बार इंग्लैंड के विजेता बनने पर सबसे बड़ा दांव लगाया है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के हाथों इयोन मॉर्गन की टीम को नजदीकी हार जरूर मिली है, लेकिन उनके उद्घाटक बल्लेबाजों जेसन रॉय, जॉनी बेयरेस्टो के साथ जोस बटलर का आक्रामक अंदाज बरकरार है। खुशखबरी यह है कि कप्तान मार्गन को कल होने वाले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के लिए फिट घोषित कर दिया गया है।
मॉर्गन के पास जो रूट जैसे अनुभवी बल्लेबाज हैं तो गेंदबाजी में नई सनसनी जोफरा आर्चर हैं। जिन्होंने आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। इंग्लैंड विश्व कप के फाइनल में तीन बार पहुंची है। बड़ा सवाल यही है क्या इस बार उसका खिताबी सूखा खत्म हो पाएगा?
ऑस्ट्रेलिया
- आईसीसी रैंकिंग पांच विश्व विजेता पांच बार पहला मुकाबले अफगानिस्तान से एक जून को
ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे से पहले तक आरोन फिंच की टीम के बारे में विश्व विजेता बनने पर कोई भी दांव नहीं लगा रहा था, लेकिन भारत को 3-2 से हराने के बाद कंगारुओं ने जबरदस्त वापसी की है। विश्व कप में दोनों अभ्यास मैच जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया अकेली टीम है।
प्रतिबंध के बाद स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की टीम में वापसी हो चुकी है। फिर स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़कर फार्म भी पा ली है। स्टार्क, सिमंस, बेहरनडार्फ की पेस बैटरी ने इंग्लैंड के खिलाफ 297 का स्कोर बचाया है। फिंच भी खुश हैं कि उनकी टीम फिर पुराने रंग में आ चुकी है।