फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: ऋषभ पंत के वर्ल्ड कप में चयन से खुश नहीं हैं उनके कोच! खुद बताई वजह

Thu, 20 Jun 2019 12:15 PM IST
Rohit Ojha सत्येन्द्र पाल सिंह, नई दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 20 Jun 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Rishabh Pant Coach is not happy with his selection in the World Cup
ऋषभ पंत - फोटो : social Media

ऋषभ पंत को इंग्लैंड में वन डे क्रिकेट विश्व कप में शिरकत करने गई भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर चयनकर्ताओं की खासी आलोचना हुई थी। बाद में ऋषभ पंत को अंबाती रायुडू के साथ भारत के विश्व कप के लिए रिजर्व खिलाडियों में शामिल कर लिया गया। मौजूदा वन डे विश्व कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मैच में सेंचुरी जमा कर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले शिखर धवन इसी पारी में अंगूठे में चोट खा बैठे थे। 


 

World Cup 2019: Rishabh Pant Coach is not happy with his selection in the World Cup
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

शिखर की चोट के चलते उनकी जगह दो दिन बाद 11 जून को भारतीय टीम में बतौर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बुलाया गया। तब तक यही उम्मीद थी कि शिखर ठीक हो जाएंगे। बदकिस्मती से शिखर का अंगूठा जुलाई तक ठीक नहीं हो पाएगा और इस कारण वह अब आगे इस विश्व कप से बाहर हो गए हैं। शिखर की जगह ऋषभ पंत को इस विश्व कप के बाकी मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किए जाने पर उनके बचपन के क्रिकेट कोच उस्ताद तारक सिन्हा ने 'अमर उजाला’ से कहा कि ऋषभ पंत ने पूरे साल बतौर विकेटकीपर विकेट के पीछे और बल्लेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। 


 
World Cup 2019: Rishabh Pant Coach is not happy with his selection in the World Cup
चोट लगने के बाद शिखर धवन - फोटो : पीटीआई

कोच ने कहा कि ऋषभ पंत को शुरू में ही इस विश्व कप के लिए टीम इंडिया में होना चाहिए था। खैर अब जब शिखर जैसे बेहतरीन ओपनर के चोट के कारण बाहर होने पर ऋषभ पंत को मौका मिला है, तो उन्हें इसका पूरा लाभ उठाकर भारत को विश्व कप जिताना चाहिए। मैं भी बेशक यह चाहता था कि ऋषभ को टीम इंडिया में विश्व कप के लिए शुरू से ही मौका मिलना चाहिए था पर मैं यह नहीं चाहता था कि उन्हें इस तरह (शिखर धवन के चोट से बाहर होने) पर मौका मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Rishabh Pant Coach is not happy with his selection in the World Cup
रिषभ पंत (फाइल फोटो)

उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत में प्रतिभा की कमी नहीं थी और उन्हें मौके को भुनाकर अपने चयन को सही साबित करना होगा। ऋषभ पंत को कुछ सावधानी से खेलना चाहिए, क्योंकि उन्होंने जिस खिलाड़ी (शिखर धवन) की जगह टीम इंडिया में जगह हासिल की है। वह विश्व कप में सेंचुरी लगाने के सहित बेहतरीन प्रदर्शन कर खुद को साबित कर चुके हैं। 

विज्ञापन
World Cup 2019: Rishabh Pant Coach is not happy with his selection in the World Cup
ऋषभ पंत

मुझे पूरी उम्मीद है कि ऋषभ इस विश्व कप के बीच से ही सही खेलने के लिए बुलाए जाने के मौके को पूरी तरह भुनाएंगे। ऋषभ पंत के लिए एक अच्छी बात यह है कि वह इंग्लैंड के हालात से वाकिफ हैं क्योंकि वह टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ यहां पिछले साल बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह वनडे में भी टेस्ट के बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed