ऋषभ पंत को इंग्लैंड में वन डे क्रिकेट विश्व कप में शिरकत करने गई भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर चयनकर्ताओं की खासी आलोचना हुई थी। बाद में ऋषभ पंत को अंबाती रायुडू के साथ भारत के विश्व कप के लिए रिजर्व खिलाडियों में शामिल कर लिया गया। मौजूदा वन डे विश्व कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मैच में सेंचुरी जमा कर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले शिखर धवन इसी पारी में अंगूठे में चोट खा बैठे थे।
World Cup 2019: ऋषभ पंत के वर्ल्ड कप में चयन से खुश नहीं हैं उनके कोच! खुद बताई वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिखर की चोट के चलते उनकी जगह दो दिन बाद 11 जून को भारतीय टीम में बतौर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बुलाया गया। तब तक यही उम्मीद थी कि शिखर ठीक हो जाएंगे। बदकिस्मती से शिखर का अंगूठा जुलाई तक ठीक नहीं हो पाएगा और इस कारण वह अब आगे इस विश्व कप से बाहर हो गए हैं। शिखर की जगह ऋषभ पंत को इस विश्व कप के बाकी मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किए जाने पर उनके बचपन के क्रिकेट कोच उस्ताद तारक सिन्हा ने 'अमर उजाला’ से कहा कि ऋषभ पंत ने पूरे साल बतौर विकेटकीपर विकेट के पीछे और बल्लेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कोच ने कहा कि ऋषभ पंत को शुरू में ही इस विश्व कप के लिए टीम इंडिया में होना चाहिए था। खैर अब जब शिखर जैसे बेहतरीन ओपनर के चोट के कारण बाहर होने पर ऋषभ पंत को मौका मिला है, तो उन्हें इसका पूरा लाभ उठाकर भारत को विश्व कप जिताना चाहिए। मैं भी बेशक यह चाहता था कि ऋषभ को टीम इंडिया में विश्व कप के लिए शुरू से ही मौका मिलना चाहिए था पर मैं यह नहीं चाहता था कि उन्हें इस तरह (शिखर धवन के चोट से बाहर होने) पर मौका मिले।
उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत में प्रतिभा की कमी नहीं थी और उन्हें मौके को भुनाकर अपने चयन को सही साबित करना होगा। ऋषभ पंत को कुछ सावधानी से खेलना चाहिए, क्योंकि उन्होंने जिस खिलाड़ी (शिखर धवन) की जगह टीम इंडिया में जगह हासिल की है। वह विश्व कप में सेंचुरी लगाने के सहित बेहतरीन प्रदर्शन कर खुद को साबित कर चुके हैं।
मुझे पूरी उम्मीद है कि ऋषभ इस विश्व कप के बीच से ही सही खेलने के लिए बुलाए जाने के मौके को पूरी तरह भुनाएंगे। ऋषभ पंत के लिए एक अच्छी बात यह है कि वह इंग्लैंड के हालात से वाकिफ हैं क्योंकि वह टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ यहां पिछले साल बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह वनडे में भी टेस्ट के बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखेंगे।