अफगानिस्तान की टीम जब विश्व कप के अपने डेब्यू मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने उतरेगी तो, वह एक बड़ा उलटफेर करना चाहेगी। अफगानी टीम की कोशिश होगी कि वो एक ऐसे कॉम्बिनेशन के साथ उतरे, जो पहले ही मैच में उसे जीत दिला पाए। कैसा हो सकता है अफगानिस्तान का संभावित 11 आइए जानते हैं।
वार्नर-स्मिथ की वापसी से मजबूत ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI!
अफगानिस्तान की ओर से ओपनिंग की कमान हजरतुल्लाह जजई और मोहम्मद शहजाद संभालेंगे। हजरतुल्लाह जजई आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, और मौजूदा समय में अच्छी लय में भी हैं।
3 of 6
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : social Media
तीन नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नूर अली जदरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नजर आ सकते हैं। जबकी मध्यक्रम की जिम्मेदारी टीम के पूर्व कप्तान अफगान असगर के साथ हाश्मतुल्लाह शाहीदी के कंधों पर होगा। दोनों ही मंझे हुए बल्लेबाज हैं।
4 of 6
गुल्बदीन नैब
- फोटो : social Media
विश्व कप के अपने पहले मैच में दो ऑलराउंडर के साथ उतर सकती है अफगानिस्तान की टीम। पहले ऑलराउंडर रहमत शाह, मौजूदा समय में बहुत ही दमदार फॉर्म में हैं। रहमत दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेग स्पिन गेंदबाज हैं। दूसरे ऑलराउंडर की भूमिका में टीम के कप्तान गुल्बदीन नैब होंगे। गुल्बदीन ना सिर्फ एक कमाल के गेंदबाज हैं, बल्कि अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।
टीम में एक बड़ी जिम्मेदारी पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी के कंधों पर भी रहेगी। वो इस टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। वो ना सिर्फ गेंदबाजी में अहम रोल अदा कर सकते हैं, बल्की बल्लेबाजी कर के भी अपनी टीम के लिए रन भी बटोर सकते हैं।
इस टीम की सबसे मजबूत कड़ी इसकी गेंदबाजी है। राशिद खान जैसे स्पिन गेंदबाज बहुत ही असरदार साबित हो सकते हैं। तेज गेंदबाजी का जिम्मा 26 साल के राइट आर्म फास्ट मीडियम आफताब आलम के कंधों पर रहेगी, आफताब आलम का साथ देते हामिद हसन नजर आ सकते हैं।