टीम इंडिया जब विश्व कप में गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैनचेस्टर के मैदान पर मुकाबले के लिए उतरेगी, तो उसकी पूरी कोशिश होगी कैरेबियन टीम को उलटफेर करने सेे रोकना। साथ ही वो अफगानिस्तान के खिलाफ की गई अपनी गलतियों को भी सुधारना चाहेगी|
भुवी या फिर शमी, किसे मिलेगी प्लेइंग XI में जगह, विंडीज के खिलाफ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर्स
टीम इंडिया की ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर से रोहित शर्मा और केएल राहुल के कंधों पर होगी। दोनों ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ यह जोड़ी फेल हो गई थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में टीम चाहेगी कि रोहित और राहुल की सलामी जोड़ी एक मजबूत शुरुआत दिलाए।
मिडिल ऑर्डर
नंबर तीन पर कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करेंगे। विराट शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इस मैच में विराट को जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेकर टीम के लिए अधिक रन बनाने होंगे। नंबर चार पर ऑलराउंडर विजय शंकर बल्लेबाजी में अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं, इस मुकाबले में टीम उनसे उम्मीद करेगी वह तेजी से कुछ रन बटोरें।
विकेटकीपर
एमएस धोनी के हाथों में एक बार फिर से विकेट के पीछे और मध्यक्रम बल्लेबाजी की होगी। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में धोनी की धीमी पारी ककी खूब आलोचना हुुई थी। ऐसे में उनके बल्ले से तेजी से रन निकले ये उनके फैंस भी देखना चाहते हैं।
ऑलराउंडर
यहां टीम मैनेजमेंट कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या की जगह तय है। हार्दिक के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में ऑलराउंडर केदार जाधव भी मैदान पर उतर सकते हैं। केदार ने अफगानिस्तान के खिलाफ दबाव में अर्धशतकीय पारी खेली थी।