विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया आज न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज टीम इंडिया शानदार लय में नजर आ रही है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड एक ऐसी टीम है, जिसने सेमीफाइनल से पहले अपने तीन मुकाबले गंवाए हैं, लेकिन केवल इस वजह से कीवी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। उनके गेंदबाज शानदार लय में हैं और मैनचेस्टर के मौसम के हिसाब से भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं, क्योंकि वहां बारिश की संभावना है और बादल भी छाए रहेंगे। ऐसी ओवरकास्ट स्थिति में न्यूजीलैंड की पेस तिकड़ी भारतीय बल्लेबाजों पर अपनी तेज गेंद और स्विंग से कहर बरपा सकती है। आइए जानते हैं कौन हैं वो तीन गेंदबाज।
World Cup 2019: सावधान टीम इंडिया! न्यूजीलैंड की ये पेस तिकड़ी तोड़ सकती है तीसरे वर्ल्ड कप का सपना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 10 Jul 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन