{"_id":"5d0e02a58ebc3e2b965fff1a","slug":"world-cup-2019-ind-vs-afg-mujeeb-ur-rahman-dismissed-rohit-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: 18 वर्षीय मुजीब ने रोहित शर्मा को फंसाया, महज 1 रन पर पवेलियन लौटाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: 18 वर्षीय मुजीब ने रोहित शर्मा को फंसाया, महज 1 रन पर पवेलियन लौटाया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 22 Jun 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत-अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का मुकाबला शुरू होने से पहले भारतीय फैंस की जुबान पर बस एक ही नाम था और वह था रोहित शर्मा। फैंस को उम्मीद थी कि रोहित अफगानिस्तान के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलेंगे। एक और दोहरा शतक आज जड़ देंगे, लेकिन मैच शुरू होने के कुछ देर बाद ही इसका उलट हो गया।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अफगानिस्तान के खिलाफ कप्तान कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, दर्शकों को उम्मीद थी कि भारत की ओर से ताबड़तोड़ शुरुआत देखने को मिल सकती है, लेकिन पारी के चौथे ओवर में ही भारतीय फैंस के चेहरे पर मायूसी तैर गई।
3 of 5
मुजीब उर रहमान
- फोटो : social Media
अफगानी टीम के स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान ने टीम इंडिया को जोरदार झटका दिया। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को मुजीब उर रहमान ने पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा को बोल्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : पीटीआई
मुजीब ने रोहित को ऑफ स्टम्प पर गेंद डाली गेंद ने ड्रिफ्ट किया और रोहित शर्मा डिफेंड के लिए गए, लेकिन गेंद की लाइन को मिस कर गए और गेंद सिधे विकटों से टकरा गई। एक शानदार कैरम बॉल पर मुजीब ने रोहित शर्मा को चलता कर दिया। रोहित ने 10 गेंदों में केवल एक रन बना पाए।
विज्ञापन
5 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार 140 रन की पारी खेली थी। इस टूर्नामेंट में रोहित के बल्ले से तीन पारियों में 319 रन निकले हैं। जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।