फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व कप में इस्तेमाल हो रही नई तरह की गेंद, खतरे में विराट-रोहित और शिखर धवन

Sat, 08 Jun 2019 06:34 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 08 Jun 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Glossy kookaburra ball offering more swing-says Trent Boult
shikhar dhawan virat kohli rohit sharma

विश्व कप 2019 में खेल रही सभी टीमों के सलामी बल्लेबाजों को रन बनाने में बेहद ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी एक वजह गेंदबाजों का गेंद के साथ बेहतर प्रदर्शन तो है ही, लेकिन इसके साथ-साथ वर्ल्ड कप में इस्तेमाल हो रही गेंद भी इसका एक कारण बनकर सामने आ रही है।

Trending Videos
World Cup 2019: Glossy kookaburra ball offering more swing-says Trent Boult
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : twitter

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा है कि इस विश्व कप में चिकनी कुकाबूरा गेंद इस्तेमाल हो रही है, जिसकी वजह से गेंदबाजों को काफी अधिक स्विंग प्राप्त हो रही है।

World Cup 2019: Glossy kookaburra ball offering more swing-says Trent Boult
ट्रेंट बोल्ट

बांग्लादेश के खिलाफ अपना 150वां विकेट झटकने के बाद बोल्ट ने कहा 'इस वर्ल्ड कप में अलग तरह की गेंद का इस्तेमाल हो रहा है। गेंद में अलग तरह का चिकनापन है। गेंद को अलग तरह से पेंट किया गया है, जिसकी वजह से गेंद को थोड़ी ज्यादा स्विंग मिल रही है।' बोल्ट ने भारत के खिलाफ अभ्यास मैच में भी चार विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Glossy kookaburra ball offering more swing-says Trent Boult
चैंपियंस ट्रॉफी: इस मामले में टॉप पर पहुंची रोहित-धवन की जोड़ी - फोटो : International Cricket Council

विश्व कप के अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को मात दी थी। रविवार को वो चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। इस मैच में भारत की सलामी जोड़ी शिखर धवन और रोहित शर्मा को रन बनाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के पास मिचेल स्टार्क जैसे गेंदबाज हैं,जो गेंद को हवा में लहराकर स्विंग कराने में माहिर हैं। 

विज्ञापन
World Cup 2019: Glossy kookaburra ball offering more swing-says Trent Boult
मिचेल स्टार्क - फोटो : file photo

इसके अलावा स्टार्क की रफ्तार भी काफी ज्यादा है, जिससे भारत के टॉप ऑर्डर को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर रोहित शर्मा और शिखर धवन बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ असहज दिखाई देते हैं। प्रैक्टिस मैच में भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बोल्ट के आगे रोहित और शिखर धवन ने अपना विकेट गंवा दिया था। रोहित एलबीडब्लू और धवन आउट स्विंग पर विकेटकीपर को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में मिचेल स्टार्क के खिलाफ भी कुछ ऐसा हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed