वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच रविवार (14 जुलाई) को लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा। सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया जबकि न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था।आंकड़ों के लिहाज से इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आता है लेकिन न्यूजीलैंड ने जिस तरह टीम इंडिया जैसी मजबूत टीम को शिकस्त दी थी, उससे साफ है कि केन विलियम्सन की अगुआई वाली टीम को कमतर नहीं आंकी जी सकती। वहीं, फाइनल में इंग्लैंड पर दबाव होगा क्योंकि वह मेजबान है। ऐसे में आइए जानते हैं इयोन मोर्गन की अगुआई वाली टीम इंग्लैंड किन 11 खिलाड़ियों के साथ पहली बार खिताब जीतने उतेरगी।
World Cup 2019 Final: पहली बार चैंपियन बनने उतरेगा इंग्लैंड, ऐसी है न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI
ओपनर्स
जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ओपनिंग करते नजर आएंगे। दोनों सलामी बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। चोट के बाद जेसन रॉय ने जिस तरह से टीम में वापसी की उससे साफ लगता है कि वह कितने गजब फॉर्म में हैं। सेमीफाइनल में रॉय ने 85 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं, बेयरस्टो लगातार प्रदर्शन करते आ रहे हैं।
मिडिल ऑर्डर
जो रूट, इयोन मोर्गन और बेन स्टोक्स ये तीनों खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर की भूमिका में नजर आएंगे। ये तीनों खिलाड़ी गजब फॉर्म में हैं और वर्ल्ड कप में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है।
विकेटकीपर/ऑलराउंडर
विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जोस बटलर का खेलना तय है। वहीं, ऑलराउंडर के रूप में क्रिस वोक्स नजर आ सकते हैं।
इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिन के साथ मैदान पर उतर सकती है। आदिल रशीद स्पिन की कमान संभालंगे, जबकि लियाम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड की जिम्मेदारी तेज गेंदबाजी की होगी।
नोटः इस मैच में बदलाव के आसार कम हैं। हालांकि, यह महज हमारा आकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो मैच के दिन टॉस के बाद ही चलेगा।