अफगानिस्तान टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद अपने घुटने की चोट के कारण विश्व कप 2019 से बाहर हो गए हैं।
2 of 5
मोहम्मद शहजाद
- फोटो : social Media
अफगानी ओपनर को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी, हालांकि शहजाद ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप के पहले दो मैचों में खेले, लेकिन अब घुटने की चोट गंभीर होने की वजह से उन्हें विश्व कप से बाहर होना पड़ा।
शहजाद की चोट अफगानिस्तान के लिए एक बड़ा झटका है, शहजाद की जगह 18 वर्षीय शीर्ष क्रम के बल्लेबाज इकराम अली खिल को टीम शामिल किया गया है। शहजाद ने 2015 विश्व कप के बाद से अफगानिस्तान के लिए वन-डे मैचों की 55 पारियों में 1843 रन बनाए हैं।
4 of 5
मोहम्मद शहजाद
- फोटो : social Media
इकराम अली खिल ने अफगानिस्तान के लिए अब तक केवल 2 वन-डे मैच खेले हैं, उन्होंने मार्च 2019 में आयरलैंड के खिलाफ देहरादून में अपना वनडे डेब्यू किया था। वह 2018 में अफगानिस्तान के अंडर 19 विश्व कप टीम का भी हिस्सा थे। उन्होंने चार मैचों में 185 रन बनाए थे।
5 of 5
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : social Media
विश्व कप 2019 में अपने पहले दो मैच हारने के बाद, अफगानिस्तान 8 जून को टांनटन में न्यूजीलैंड से अपना तीसरा मुकाबला खेलेगा।