फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: इन 11 मैदानों पर आज से मचेगा कोहराम, यहां होगा फाइनल-सेमीफाइनल

Thu, 30 May 2019 01:31 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 30 May 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: 48 matches will played in 11 Grounds of England
क्रिकेट विश्व कप 2019 (ग्राफिक्स रोहित झा) - फोटो : अमर उजाला

क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज कुछ ही घंटे में इंग्लैंड की सरजमीं पर होने जा रहा है। वहां के खूबसूरत मैदान विश्व कप की मेजबानी के लिए तैयार हैं। वर्ल्ड कप में इस दफे कुल 48 मैच खेले जाएंगे। जिसकी मेजबानी वहां के 11 बेहतरीन मैदान करेंगे, इनमें लॉर्ड्स जैसा ऐतिहासिक वेन्यू भी है, जहां अब तक विश्व कप के चार फाइनल खेले जा चुकें हैं और लॉर्ड्स पांचवे फाइनल की मेजबानी के लिए तैयार है। इंग्लैंड पांचवी बार विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। आइए जानते हैं उन मैदानों के बारे में जहां विश्व कप में खेल रही दस टीमें भिड़ेंगी...

World Cup 2019: 48 matches will played in 11 Grounds of England
लॉर्ड्स लंदन - फोटो : Amar Ujala

लॉर्ड्स, लंदन

लॉर्ड्स के इस मैदान पर अब तक विश्व कप के 10 मैच खेले गए हैं। इस विश्व कप में भी लॉर्ड्स के मैदान पर फाइनल समेत पांच मुकाबले खेले जाएंगे। क्रिकेट का मक्का कहा जाने वाला यह मैदान सबसे ज्यादा फाइनल मुकाबले की मेजबानी कर चुका है। साल 1975, 1979, 1983 और 1999 के विश्व के फाइनल खेले गए हैं। कपिल देव ने साल 1983 में इसी मैदान पर वेस्टइंडीज को हराकर विश्व कप का फाइनल जीता था।

World Cup 2019: 48 matches will played in 11 Grounds of England
द ओवल, लंदन - फोटो : Amar Ujala

द ओवल, लंदन

द ओवल के मैदान में इस विश्व कप के पांच मुकाबले खेले जाएंगे। इस विश्व कप का उद्घाटन मैच 30 मई को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच इसी मैदान पर खेला जाएगा। इंग्लैंड ने यहां अपना पहला घरेलू टेस्ट मैच साल 1880 में खेला था। ओवल में भी अब तक विश्व कप के दस मैच खेले गए हैं। इस बार ओवल के मैदान पर 9 जून को भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: 48 matches will played in 11 Grounds of England
ओल्ड ट्रैफर्ड,मैनचेस्टर - फोटो : Amar Ujala

ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

इस मैदान पर विश्व कप के छह मैच खेले जाएंगे। इसमें पहला सेमीफाइनल भी होगा। ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर अब तक विश्व कप के 11 मुकाबले खेले गए हैं। इस बार टीम इंडिया यहां दो मैच खेलेगी। इसमें से पहला मैच 16 जून को भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा और दूसरा मैच 27 जून को वेस्टइंडीज से होगा। ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर ही 16 जून 1999 को भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का कम स्कोर वाला मैच खेला गया था, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
World Cup 2019: 48 matches will played in 11 Grounds of England
द रोज बाउल (साउथैंप्टन) - फोटो : Amar Ujala

द रोज बाउल, साउथैंप्टन

द रोज बाउल का मैदान नया बना है। इस मैदान पर एक भी विश्व कप का मैच नहीं खेला गया है। इस बार यहां कुल पांच मैच खेले जाएंगे। भारतीय टीम यहां दो मैच खेलेगी। भारत अपने विश्व कप का शुरुआती मुकाबला इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा और अफगानिस्तान से भी इसी मैदान पर मुकाबला होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed