फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चैंपियंस ट्रॉफी में नई तरकीबें आजमाना चाहता है यह भारतीय गेंदबाज

Thu, 25 May 2017 07:31 PM IST
amarujala.com-Presented by -नवीन चौहान
amarujala.com-Presented by -नवीन चौहान Updated Thu, 25 May 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
 Will throw up something new in Champions Trophy says Ravichandran Ashwin
अश्विन और रविंद्र जडेजा

लगभग दो महीने के आराम के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर काफी ‘होमवर्क’ किया है। स्टार ऑफ स्पिनर आठ देशों के इस टूर्नामेंट में नए तरकीब आजमाना चाहते हैं। बकौल अश्विन मैं चैंपियंस ट्रॉफी में कुछ नया आजमाना चाहता हूं। हमें न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलने हैं जिससे यह पता चल जाएगा कि मेरे लिए यह टूर्नामेंट कैसा रहने वाला है। 



घरेलू सीजन में लगातार 13 टेस्ट में हिस्सा लेने के बाद अश्विन को आराम करने की सलाह दी गई थी और इसी कारण उन्होंने आईपीएल में भी हिस्सा नहीं लिया था।  यहां आयोजित एक पुरस्कार समारोह में उन्होंने कहा कि मेरी सफलता इस बात पर निर्भर करती है मेरी विविधता किस रूप में सामने आती है। अभ्यास मैचों में नए तरकीब आजमायी जा सकती हैं। मैं टीम के लिए कुछ नया करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि तीस गज के दायरे के बाहर चार खिलाड़ियों को रखने और दोनों छोरों से नई गेंदों के नियमों ने गेंदबाजों के लिए चुनौती रखी है कि वे कुछ अलग हट कर सोचें।

आईपीएल न केवल भारत के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद साबित होगा

 Will throw up something new in Champions Trophy says Ravichandran Ashwin
आर अश्विन
आईसीसी ने वनडे फॉर्मेट में नियम बदले हैं तो पुराने ढर्रे से चलने का कोई मतलब नहीं रह जाता है। इससे पहले कि खेल आपको बदले आपको खेल की मांग के अनुरूप ढल जाना चाहिए। इस अनुभवी गेंदबाज ने कहा कि मेरे मन-मस्तिष्क में यही चल रहा है और जिस तरह से खेल में बदलाव आ रहा हूं उसके हिसाब से मैं काफी नई चीजों पर काम कर रहा हूं। अश्विन का मानना है कि गेंदबाजों को पाटा विकेट मानकर तैयारी करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि आपको हर चुनौती के लिए तैयार रहना चाहिए। आमतौर पर मैं प्रतिकूल विकेटों की ही उम्मीद करता हूं और इसी तरह मैं वनडे फॉर्मेट की अपनी तैयारी करता हूं। जहां तक बात दबाव की है तो आपको एक समय में एक ही मैच के बारे में सोचना चाहिए। शानदार रहे घरेलू सीजन को अश्विन स्वप्निल करार देते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने शानदार अनुभव का आगे इस्तेमाल करना चाहेंगे। 

अश्विन का मानना है कि आईपीएल न केवल भारतीय बल्कि प्रतिभाशाली विदेशी खिलाड़ियों के लिए भी फायदे का सौदा साबित होगा। उन्होंने कहा कि आईपीएल ने सिर्फ भारतीय क्रिकेट का ही भला नहीं किया है। कई अन्य विदेशी खिलाड़ी भी इससे लाभान्वित हुए हैं। साथ ही इस मंच से यह भी पता चला है कि भारत में किस तरह की युवा प्रतिभाएं हैं। कई विदेशी खिलाड़ियों भी यही सोच रखते हैं। आईपीएल से यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

 जीता इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड

 Will throw up something new in Champions Trophy says Ravichandran Ashwin
अश्विन - फोटो : getty

भारतीय स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीत लिया। मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित सिएट क्रिकेट रेटिंग (सीसीआर) इंटरनेशनल अवॉर्ड्स-2017 कार्यक्रम में दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर और आरपीजी इंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने अश्विन को अवॉर्ड दिया। न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 टेस्ट मैचों में से भारत ने 10 मैच जीते और घरेलू सत्र में अश्विन का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने पिछले 12 महीनों के दौरान कुल 99 विकेट अपने नाम किए हैं। इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते वाले भारतीय अंडर-19 क्रिकेटर शुबमन गिल को यंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गावस्कर से लिया था जिंदगी का पहला ऑटोग्राफ

 Will throw up something new in Champions Trophy says Ravichandran Ashwin
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : IPL official web

अश्विन ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार जिस क्रिकेटर का ऑटोग्राफ लिया था, वह दिग्गज सुनील गावस्कर हैं। अश्विन ने कहा, मैंने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में गावस्कर सर से ऑटोग्राफ लिया था। यह मेरी जिंदगी का पहला ऑटोग्राफ था।’ उन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तमिलनाडु के ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर की तारीफ की। सुंदर राइजिंग पुणे सुपरजाइंट टीम की ओर से खेले। उन्होंने कहा, सुंदर ने विजय हजारे ट्रॉफी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। मैंने कई लोगों से सुना कि वह अच्छा कर रहा है। सुंदर जानता है कि टी-20 में किस तरह गेंदबाजी की जाए और नई गेंद से गेंदबाजी करना एक बड़ी चुनौती होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed