लगभग दो महीने के आराम के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर काफी ‘होमवर्क’ किया है। स्टार ऑफ स्पिनर आठ देशों के इस टूर्नामेंट में नए तरकीब आजमाना चाहते हैं। बकौल अश्विन मैं चैंपियंस ट्रॉफी में कुछ नया आजमाना चाहता हूं। हमें न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलने हैं जिससे यह पता चल जाएगा कि मेरे लिए यह टूर्नामेंट कैसा रहने वाला है।
चैंपियंस ट्रॉफी में नई तरकीबें आजमाना चाहता है यह भारतीय गेंदबाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल न केवल भारत के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद साबित होगा
अश्विन का मानना है कि आईपीएल न केवल भारतीय बल्कि प्रतिभाशाली विदेशी खिलाड़ियों के लिए भी फायदे का सौदा साबित होगा। उन्होंने कहा कि आईपीएल ने सिर्फ भारतीय क्रिकेट का ही भला नहीं किया है। कई अन्य विदेशी खिलाड़ी भी इससे लाभान्वित हुए हैं। साथ ही इस मंच से यह भी पता चला है कि भारत में किस तरह की युवा प्रतिभाएं हैं। कई विदेशी खिलाड़ियों भी यही सोच रखते हैं। आईपीएल से यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
जीता इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड
भारतीय स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीत लिया। मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित सिएट क्रिकेट रेटिंग (सीसीआर) इंटरनेशनल अवॉर्ड्स-2017 कार्यक्रम में दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर और आरपीजी इंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने अश्विन को अवॉर्ड दिया। न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 टेस्ट मैचों में से भारत ने 10 मैच जीते और घरेलू सत्र में अश्विन का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने पिछले 12 महीनों के दौरान कुल 99 विकेट अपने नाम किए हैं। इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते वाले भारतीय अंडर-19 क्रिकेटर शुबमन गिल को यंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला।
गावस्कर से लिया था जिंदगी का पहला ऑटोग्राफ
अश्विन ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार जिस क्रिकेटर का ऑटोग्राफ लिया था, वह दिग्गज सुनील गावस्कर हैं। अश्विन ने कहा, मैंने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में गावस्कर सर से ऑटोग्राफ लिया था। यह मेरी जिंदगी का पहला ऑटोग्राफ था।’ उन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तमिलनाडु के ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर की तारीफ की। सुंदर राइजिंग पुणे सुपरजाइंट टीम की ओर से खेले। उन्होंने कहा, सुंदर ने विजय हजारे ट्रॉफी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। मैंने कई लोगों से सुना कि वह अच्छा कर रहा है। सुंदर जानता है कि टी-20 में किस तरह गेंदबाजी की जाए और नई गेंद से गेंदबाजी करना एक बड़ी चुनौती होती है।